टीवी मसाला

Bigg Boss 20 से वायरल हुआ Amrapali Dubey का वीडियो, बालों से निकालती दिखी जुएं? लोगों ने उड़ाई खिल्ली

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Video Viral: 'बिग बॉस 20' से जुड़ा आम्रपाली दुबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग दावा कर रहे हैं कि वह बालों से जुएं निकाल रही हैं।

Image

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे का वीडियो हुआ वायरल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Video Viral: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। "बिग बॉस 20' में गेम दिन पर दिन नया रुख ले रही है। वहीं शो के हर कंटेस्टेंट भी चर्चा में ही बनी रहते हैं। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के बीच मस्ती-मजाक से लेकर तकरार तक खूब देखने को मिल रहा है। शो को गुल्लू यानी कुशाल तंवर के रूप में अपना दूसरा कैप्टन मिल चुका है। लेकिन इन सबसे इतर 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से जुड़ा आम्रपाली दुबे का हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोगों ने आम्रपाली दुबे को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मैरी कॉम और माही विज के बीच हुई तकरार, एक्ट्रेस बोलीं- आपको शर्म आती है?

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का ये वीडियो देख दर्शकों ने ये भी दावा किया कि आम्रपाली दुबे बालों से जुएं निकाल रही हैं। 'बिग बॉस 20' के वीडियो में आम्रपाली दुबे, आसिफ खान और यंग डीएसए से बात करती नजर आईं। वीडियो में देखने को मिला कि एक्ट्रेस अपने बालों से कुछ निकालती हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट किया, "छी छी छी, इन्हीं हाथों से ये खाना बनाती हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "दूसरे को देखकर छी छी करती है। खुद को ये क्या बोलेगी। जुओं की दुकान। ये नॉर्मल नहीं है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "जुएं मार रही हैं...।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anjali Arora माता सीता बनते ही हुईं ट्रोल, अब करारा जवाब देते हुए बोलीं- 'मुझे कोई शर्म नहीं'
    Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे का वीडियो हुआ वायरल

    Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे का वीडियो हुआ वायरल

      सुर्खियों में बनी हुई हैं आम्रपाली दुबे

      बता दें कि 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में एंट्री के बाद से ही आम्रपाली दुबे काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी तक शो में उनका काजी तौकीर, माही विज, अमन गांधी और अरिश्फा खान से बड़ा झगड़ा हो चुका है। यहां तक कि लवप्रीत गिल से भी आम्रपाली दुबे की कई बार तू तू, मैं मैं हो चुकी है। शो में इस हफ्ते आम्रपाली दुबे ने माही विज और अमन गांधी के करियर को लेकर भी तंज कसा था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article