टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'तुम्हारा WKW पर दिखा...'- उदिति ने स्काउट को मारा ताना, एक-दूजे पर जमकर हुए पर्सनल अटैक

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें उदिति सिंह ने स्काउट ओपी को आईना दिखाया।'

Image

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी और उदिति सिंह में हुआ बवाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स की गेम रोजाना ही नया रुख ले रही है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन टास्क के दौरान अरिश्फा खान और स्काउट ओपी में जमकर झगड़ा हुआ। जहां एक तरफ स्काउट ओपी ने अरिश्फा को उकसाने की कोशिश की। वहीं एक्ट्रेस ने भी उन्हें 'बुली' और 'साइकोपैथ' जैसे टैग दिये। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन हुई लड़ाई खत्म नहीं हुई है। शो में अरिश्फा खान और स्काउट ओपी को एक बार फिर झगड़ा करते देखा जाएगा। लेकिन इस बार उदिति सिंह ने भी उन्हें करारा जवाब देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू-यंग डीएसए में भिड़ंत, माही पर भड़के काजी; कौन बना नया कैप्टन?

'बिग बॉस 20' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें उदिति सिंह (Uditi Singh) ने बीते सप्ताह के वीकेंड का वार को लेकर स्काउट ओपी को ताना मारा। वहीं दूसरी ओर स्काउट ने भी पर्सनल कमेंट किया। 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी ने अरिश्फा खान पर कमेंट किया था, जिससे बिफरते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि तुमसे कोई बात नहीं कर रहा है तो कुछ बोला मत किया करो। वहीं स्काउट ने जवाब दिया कि तुम्हारे मुंह से जो गटर निकल रहा है? अरिश्फा खान ने आगे कहा कि तुम्हारे पास मुझसे लड़ने के अलावा और कुछ नहीं है। स्काउट ओपी ने उन्हें ताना दिया कि इसे देखो, ये कौन है? अरिश्फा ने जवाब दिया कि मैं कौन हूं, ये सबको पता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jiya Shankar और Kaaran Dhanak सगाई के ढाई महीने बाद हुए अलग? क्रिप्टिक पोस्ट से तेज हुईं अटकलें

    अरिश्फा खान संग झगड़े के बीच उदिति सिंह ने भी स्काउट को ताना मारा। उन्होंने कहा, "तुम्हारा पिछले वीकेंड का वार पर दिखा।" स्काउट ने इसपर कहा कि मैं अरिश्फा से बात कर रहा हूं, लेकिन डंपटी आ गई। वहीं उदिति ने पोयम सुनाते हुए स्काउट ओपी को फिर से ताना मारा। स्काउट ने उदिति से आगे कहा कि तुम्हारे हर साल में ब्रेकअप होते होंगे, हमारे नहीं होते। 'बिग बॉस 20' के प्रोमो के अंत में दिखाया गया कि स्काउट ओपी ने उदिति को धमकी दी कि अगर काशवी का नाम लिया तो जमीन से उखाड़ दूंगा। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स का ये घमासान गेम को क्या मोड़ देगा।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article