Jiya Shankar-Kaaran Dhanak Break Up Rumors Starts: टीवी और ओटीटी की पॉपुलर एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। जिया शंकर ने इसी साल अगस्त में बॉयफ्रेंड करण धनक संग सगाई के बंधन में बंधी थीं। जिया शंकर ने ड्रीमी प्रपोजल से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की हैं, जिसे देख अटकलें लग रही हैं कि सगाई के ढाई महीने बाद वह और करण धनक अलग हो गए हैं। इतना ही नहीं, जिया शंकर ने इंस्टाग्राम पर भी करण धनक को अनफॉलो कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Karwa Chauth: पिंक साड़ी और माथे पर सिंदूर, Hina Khan ने रखा व्रत; इन TV हसीनाओं ने भी मनाया त्योहार
जिया शंकर (Jiya Shankar) ने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरीज शेयर कीं। पहली स्टोरी में लिखा था, "दो चीज तो मैं पक्का जानती हूं। प्रार्थनाएं काम करती हैं और हालात सच में बदलते हैं।" अगली स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा, "कुछ रातें मैं ठीक नहीं होना चाहती। मैं बस चाहती हूं कि युनिवर्स ये स्वीकारे कि जो भी हुआ वो बहुत कठोर था।" बता दें कि जिया शंकर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कई क्रिप्टिक पोस्ट को री-पोस्ट भी किया है। उनके द्वारा साझा की गई एक पोस्ट में लिखा नजर आया, "अचानक आंसू आ गए क्योंकि मैंने सच में ऐसा क्या किया कि जो मुझे ये सब मिला।" एक्ट्रेस की शेयर की गई अगली रील पर लिखा नजर आया, "वक्त सब सही कर देगा। लेकिन मुझे याद है कि हर बार मैं ही रही हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट की GF काशवी पर Qazi Touqeer के भाई काजी तौसीफ का फूटा गुस्सा, फेक PR पर निकाली भड़ास

Jiya Shankar ने शेयर कीं क्रिप्टिक पोस्ट
जिया शंकर (Jiya Shankar) और करण धनक के ब्रेकअप की बात अभी केवल अटकलों तक ही सीमित है। एक्ट्रेस या करण धनक की ओर से इस मामले पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। वहीं जिया शंकर के इंस्टाग्राम एकाउंट पर करण धनक संग रोमांटिक तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं। एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी शोज के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी हाथ आजमाया है। एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
