टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू-यंग डीएसए में भिड़ंत, माही पर भड़के काजी; कौन बना नया कैप्टन?

Bigg Boss 20 Highlights Episode 54: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में बीते दिन जमकर बवाल हुआ। गुल्लू और यंग डीएसए के बीच जहां झगड़ा हुआ। वहीं दूसरी ओर घर को अपना नया कैप्टन मिल गया है।

Image

Bigg Boss 20 में बीते दिन जमकर हुआ बवाल (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Bigg Boss 20 Highlights Episode 54: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' का हर एपिसोड अपने साथ धमाल लेकर आ रहा है। कंटेस्टेंट्स की गेम कब पलट जाती है, कुछ पता नहीं चलता। बीते दिन जहां 'बिग बॉस 20' में टास्क के चक्कर में जमकर बवाल हुआ। वहीं कई दोस्ती में भी दरार पड़ती नजर आई। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन दिखाया गया कि काजी तौकीर, माही विज के फैसले को लेकर उनपर बिफर पड़े। वहीं दूसरी ओर गुल्लू और यंग डीएसए में झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके अलावा घर को अपना नया कैप्टन भी मिला। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Karwa Chauth: पिंक साड़ी और माथे पर सिंदूर, Hina Khan ने रखा व्रत; इन TV हसीनाओं ने भी मनाया त्योहार

'बिग बॉस 20' की शुरुआत में स्काउट ओपी (Scout OP) ने लव गिल के साथ अपनी चीजें सुलझाने की कोशिश कीं। उन्होंने लव गिल से बात करते हुए कहा, "काशवी वैसी इंसान नहीं है कि किसी के लिए जजमेंट पास करना, बहुत ज्यादा वो इमोशनली संवेदनशील है। मुझे लगता है कि चीजें अलग होंगी और जो उसे नहीं पसंद है, वो हम नहीं कर रहे हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट की GF काशवी पर Qazi Touqeer के भाई काजी तौसीफ का फूटा गुस्सा, फेक PR पर निकाली भड़ास

    माही विज पर बिफरे काजी तौकीर

    'बिग बॉस 20' में आगे कैप्टेंसी टास्क का ऐलान हुआ। बिग बॉस ने बताया कि कंटेस्टेंट्स को जिस आकार में जाने के लिए बोला जाएगा, वहां उन्हें खड़ा होना पड़ेगा। हालांकि जो लोग आकार में से सबसे पहले निकलेंगे, वो कैप्टेंसी रेस से बाहर हो जाएंगे। कंटेस्टेंट्स ने टास्क शुरू होने के बाद एक-दूजे को धक्का देने की रणनीति भी बना ली। जहां पहले राउंड में यंग डीएसए और उदिति सिंह बाहर हो गए।

    वहीं दूसरे राउंड में स्काउट ओपी ने काजी तौकीर को धक्का दिया। दूसरे राउंड में मनीष गोयल पहले बाहर हुए। लेकिन स्काउट सहित कई लोगों ने बोलना शुरू कर दिया कि काजी तौकीर भी शेप से बाहर गए थे। जबकि उदिति ने बताया कि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। हालांकि माही विज ने बिना किसी की बात सुने काजी तौकीर को भी बाहर कर दिया। इसपर काजी ने कहा कि आपके हाथ में सबकुछ था, आप चाहे तो मेरा बाहर जाना रोक सकती थीं। लेकिन आपने नहीं रोका।

    यंग डीएसए और गुल्लू के बीच हुआ झगड़ा

    'बिग बॉस 20' के कैप्टेंसी टास्क के तीसरे राउंड में स्काउट ओपी और गुल्लू बाहर हो गए। यंग डीएसए ने गुल्लू को 'बैल बुद्धि' कहकर उकसाने की कोशिश की। वहीं गुल्लू ने भी जवाब में उन्हें मच्छर कहा। लेकिन दोनों के बीच बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि गुल्लू ने गुस्से में उठकर यंग डीएसए को अपनी चेस्ट से धक्का दिया। देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया। दोनों के झगड़े में बीच बचाव करने आए मनीष गोयल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्थमा अटैक आया, जिससे बाकी घरवाले भी परेशान हो गए।

    अरिश्फा खान और स्काउट ओपी के बीच हुआ बवाल

    यंग और गुल्लू के अलावा 'बिग बॉस 20' में अरिश्फा खान और स्काउट ओपी के बीच भी झगड़ा हुआ। स्काउट ने बताया कि अरिश्फा के पैर से उनके चेहरे पर चोट लगी है। अरिश्फा ने मामले पर माफी मांगी। लेकिन स्काउट ने कहा कि अगली बार मैं करूंगा तो बोलना मत। ऐसे में दोनों के बीच जमकर बहस हुई।

    यंग और स्काउट की दोस्ती में पड़ी दरार

    यंग डीएसए ने स्काउट ओपी पर आरोप लगाया कि गुल्लू संग झगड़े के वक्त स्काउट ने उनका साथ नहीं दिया। जबकि स्काउट ने बताया कि वह उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे। यंग ने स्काउट से कहा कि अब वो किसी के साथ नहीं रहेंगे और उन्हें किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब वो अपनी गेम अकेले खेलेंगे।

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में बवाल के बीच घर को अपना नया कैप्टन मिला। अंत में लव गिल और आसिफ खान जहां शेप से बाहर हो गए। वहीं दूसरी ओर कनिका मान घर की नई कप्तान बनीं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article