वेब सीरीज

Armaan Malik ने दोनों बीवियों संग मनाया करवा चौथ, वीडियो देख लोग बोले- दोगुनी तेजी से उम्र बढ़ेगी...

Armaan Malik Celebrates Karwa Chauth With Two Wives: मशहूर यू-ट्यूबर अरमान मलिक ने दोनों पत्नियों पायल और कृतिका संग करवा चौथ मनाया। इससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Armaan Malik ने दोनों पत्नियों संग मनाया करवा चौथ (फोटो क्रेडिट -इंस्टाग्राम)

Armaan Malik Celebrates Karwa Chauth With Two Wives: मशहूर यू-ट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक व कृतिका मलिक अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अरमान मलिक कई बार दोनों पत्नियों संग अपने रिश्ते के कारण विवादों में घिर चुके हैं। तीनों ही अपने व्लॉग्स शेयर कर फैंस से खूब जुड़े रहते हैं। वहीं बीते दिन अरमान मलिक ने दोनों पत्नियों कृतिका मलिक और पायल मलिक के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। यू-ट्यूबर ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ सेलिब्रेशन का वीडियो भी साझा किया, जिसमें दोनों बीवियां एक साथ चांद देखकर व्रत खोलती नजर आईं। उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jiya Shankar और Kaaran Dhanak सगाई के ढाई महीने बाद हुए अलग? क्रिप्टिक पोस्ट से तेज हुईं अटकलें

अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर करवा चौथ का वीडियो शेयर किया। इसमें कृतिका मलिक (Kritika Malik) और पायल मलिक (Payal Malik) रेड सूट पहने दिखाई दीं। दोनों ने एक-एक कर अपने पति की आरती उतारी। इसके बाद पायल और कृतिका ने एक साथ चांद देखा और उसी छलनी से एक साथ अरमान मलिक को भी देखा। दूसरी ओर अरमान ने पहले पायल को पानी पिलाया तो वहीं बाद में कृतिका मलिक का भी व्रत खुलवाया। करवा चौथ सेलिब्रेशन के दौरान तीनों की खुशी देखने लायक रही। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Karwa Chauth: पिंक साड़ी और माथे पर सिंदूर, Hina Khan ने रखा व्रत; इन TV हसीनाओं ने भी मनाया त्योहार

अरमान मलिक के वीडियो पर लोगों ने किया कमेंट

अरमान मलिक द्वारा साझा किये गए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अरमान जी की दोगुनी स्पीड से उम्र बढ़ रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "दो बीवी मतलब ये बंदा अमर हो जाएगा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "दो जान व्रत रख रही हैं, लेकिन फिर भी कितना ही जियोगे।" इसके अलावा कई फैंस ने तीनों पर जमकर प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, "आप तीनों हमेशा ही खुश रहो।"

बता दें कि अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका मलिक के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा भी बने थे। इस दौरान तीनों के रिश्ते पर जमकर विवाद हुआ था। कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले तक पहुंची थीं, लेकिन टॉप 5 में आकर ही बाहर हो गईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article