ICAI CA Foundation Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित की जाने वाली सीए फाउंडेशन (CA Foundation) सितंबर 2026 सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सत्रों के पैटर्न को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आईसीएआई किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर परिणामों की घोषणा कर सकता है। हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सटीक तिथि और समय की पुष्टि के लिए केवल आईसीएआई के आधिकारिक पोर्टल पर ही नजर बनाए रखें। एक बार जारी होने के बाद छात्र अपने परीक्षा के नतीजे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर चेक कर पाएंगे।
रिजल्ट देखने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल
आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी -
रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
रोल नंबर (Roll Number)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - आज खत्म हो रही है इन 3 बड़ी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
आसान स्टेप्स में ऐसे डाउनलोड करें CA Foundation सितंबर का रिजल्ट
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।
स्टेप 1 - सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'CA Foundation September 2026 Result' के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 4 - स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरकर विवरण सबमिट करें।
स्टेप 5 - आपका CA Foundation का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6 - भविष्य के संदर्भ के लिए अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -कर्नाटक बोर्ड ने जारी की SSLC परीक्षा की टाइम टेबल, 22 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम
क्या है पासिंग क्राइटेरिया
आईसीएआई के नियमों के अनुसार, सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और सभी चारों पेपरों को मिलाकर कुल न्यूनतम 50% एग्रीगेट (यानी 400 में से कम से कम 200 अंक) प्राप्त करना अनिवार्य होता है। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र अगले चरण यानी सीए इंटरमीडिएट (CA Intermediate) कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने के योग्य हो जाएंगे।
