Bigg Boss 20 Qazi Touqeer diagnosed with Dengue: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) को काफी पसंद किया जा रहा है। सलमान खान खुद काजी तौकीर की तारीफ कर चुके हैं और शो में जो भी कलाकार आता है, वो काजी तौकीर के अंदाज की तारीफ करता है। बीते कुछ दिनों से काजी शो में बीमार चल रहे हैं। माही विज काजी की नजर तक उतारती हुई नजर आई हैं, लेकिन अब उनकी बीमारी बढ़ गई है। दावा है कि काजी को डेंगू हो गया है और उन्हें शो से बाहर लाया गया है, जिसके बाद घर का माहौल बदल गया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 जीतने के बाद Avinash Mishra ने ईशा सिंह संग कंफर्म किया रिश्ता, सबके सामने बोले I LOVE YOU
काजी तौकीर को हुआ डेंगू
सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके बाद मुताबिक, काजी तौकीर को बिग बॉस 20 के घर में डेंगू हो गया है और उनका इलाज शो में करना पॉसिबल नहीं है। इसी वजह से मेकर्स काजी को शो से बाहर लेकर आ गए हैं। हालांकि, वह गेम से बाहर नहीं हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि काजी को मेडिकल रूम में रखा गया है और वह दो-तीन दिन मेडिकल रूम में ही रहने वाले हैं। यहां से पूरी तरह ठीक होने के बाद वह फिर से गेम में लौट आएंगे। बता दें कि ऐसा बीते कई सीजन में हो चुका है, जहां पर कंटेस्टेंट्स को मेडिकल इमरजेंसी के लिए बाहर लाया जाता है और ठीक होकर वह शो में वापिस आते हैं और धमाल मचा देते हैं। हालांकि, अभी तक बिग बॉस और काजी की टीम की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। ऐसे में फैंस सिर्फ मेकर्स के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: उदिति ने माही विज को दिया भद्दा टैग, गुल्लू की हरकतों से रो पड़ीं अरिश्फा
ट्रोल हुए यंग डीएसए
काजी तौकीर को डेंगू होने पर यंग डीएसए बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। शो में एक लड़ाई में माही विज ने यंग को मच्छर कहा था, जिसके बाद यंग ने कहा था कि वह ऐसे मच्छर है कि अगर काट जाएंगे तो सीधा डेंगू हो जाएगा। इस लड़ाई के बाद ही अब काजी को डेंगू हो गया है। काजी के फैंस कह रहे हैं कि यंग मच्छर ने सच में काट लिया। दूसरी तरफ यंग के फैंस भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का सपोर्ट करते हुए कह रहे हैं कि कर्मा... यंग को मच्छर कहा था। अब भगवान ने सच में दे दिया।
