टीवी मसाला

Bigg Boss 20: गुल्लू की कैप्टेंसी पर घरवालों ने निकाली भड़ास, अरिश्फा खान बोलीं- बहुत ही वाहियात लगी...

Bigg Boss 20 Gullu Aka Kushal Tanwar Slammed By Housemates: 'बिग बॉस 20' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें गुल्लू की कैप्टेंसी को लेकर कई घरवालों ने उन्हें निशाना बनाया है।

Image

Bigg Boss 20: गुल्लू की कैप्टेंसी पर निकली घरवालों की भड़ास (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Gullu Slammed By Housemates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने इन दिनों छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 20' का हर कंटेस्टेंट दर्शकों का खूब दिल जीत रहा है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स की गेम हर रोज नया रुख ले रही है। शो में लड़ाई-झगड़ा, प्यार और दांव-पेंच खूब देखने को मिल रहा है। बीते दो सप्ताह से शो में गुल्लू यानी कुशाल तंवर लगातार कैप्टन बने। लेकिन उनकी कैप्टेंसी से जहां कुछ लोग खुश दिखे तो वहीं कुछ निराश नजर आए। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स गुल्लू की कैप्टेंसी को लेकर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: रीति ने काजी से मांगी माफी, यंग और लव में आई दरार; कैप्टेंसी टास्क में मचा बवाल

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को रूम नंबर 20 में बुलाकर एक टास्क दिया। उनसे सवाल किया गया कि गुल्लू की कैप्टेंसी उन्हें दो सप्ताह में कैसी लगी। जिन्हें गुल्लू की कैप्टेंसी पसंद आई, उन्हें गुल्लू को रेड रोज देना था और जिन्हें नहीं पसंद आई, उन्हें ब्लैक रोज देना था। ऐसे में अरिश्फा खान, माही विज, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी और आसिफ खान ने गुल्लू की कैप्टेंसी पर निशाना साधा। अरिश्फा खान ने गुल्लू को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "ये जिम्मेदार हीं हैं, बहुत ही वाहियात लगी सच बोलूं तो।" वहीं अमन गांधी ने कहा, "घर के कैप्टन का कुछ कंट्रोल होता है, जो मुझे गायब लगा।" आम्रपाली दुबे ने तंज कसते हुए कहा, "मुझे लगता है कि गुल्लू हर किसी की गुड बुक्स में रहना चाहते हैं।" लेकिन गुल्लू ने इस बात पर पलटकर जवाब दिया कि मुझे किसी की गुडबुक्स में रहने का शौक नहीं है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से निकलते ही Isha Rikhi ने जनता से मांगी माफी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- मुझे एहसास हुआ कि...

      गुल्लू के सपोर्ट में आए ये कंटेस्टेंट्स

      'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर, उदिति सिंह, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, लव गिल, मैरी कॉम, रीति तिवारी और कनिका मान ने गुल्लू की कैप्टेंसी का समर्थन दिया। ऐसे में ज्यादा रेड रोज मिलने पर गुल्लू को इस सप्ताह भी कैप्टेंसी की दावेदारी मिली। हालांकि बिग बॉस इस फैसले से निराश दिखे। उन्होंने घरवालों पर निशाना साधा कि हर कोई सेफ खेलने की कोशिश कर रहा है.

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article