Bigg Boss 20 Highlights 29 September, 2026: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन धमाल पर धमाल हो रहा है। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिलता है तो वहीं कभी दुश्मन भी आपस में दोस्त बन जाते हैं। ऐसा ही हाल 'बिग बॉस 20' के 29 सितंबर के एपिसोड में भी नजर आया, जहां कुछ दोस्तों में दरार आ गई तो वहीं दो दुश्मनों में सुलह हो गई। इतना ही नहीं, 'बिग बॉस 20' में टास्क के बीच भी जमकर बवाल मचा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से निकलते ही Isha Rikhi ने जनता से मांगी माफी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- मुझे एहसास हुआ कि...
लव गिल और यंग डीएसए में हुआ झगड़ा
'बिग बॉस 20' में मॉर्निंग सॉन्ग पर डांस करते हुए लव गिल गुल्लू के बेड पर चली जाती हैं और उन्हें डांस करने के लिए उठाती हैं। ये बात स्काउट ओपी और यंग डीएसए को पसंद नहीं आती। उनके साथ-साथ आसिफ खान भी लव गिल को ताने देते हैं कि ये कब हमारी लाइफ लेकर उन्हें दे दे, पता नहीं। वहीं यंग डीएसए अपनी भाषा में लव गिल से पूछते हैं कि तुझे गुल्लू के आंग पर चढ़कर नाचना अच्छा लगता है? लव को उनकी ये भाषा अच्छी नहीं लगती और वह कहती हैं कि तुम्हारे यहां का पता नहीं, लेकिन हमारे यहां इसका मतलब सही नहीं है। पहले तो दोनों में जमकर बहस हुई, लेकिन बाद में यंग डीएसए ने माफी मांग ली। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान का WKW देख शिल्पा शिंदे ने दिया रिएक्शन, बोलीं- एनाबेला की वाट लगा देते अगर...
रीति तिवारी ने काजी तौकीर से मांगी माफी
रीति तिवारी ने बीते दिन 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी। उन्होंने अपने व्यवहार का कारण साझा किया और काजी तौकीर से भी कहा कि कभी-कभी आप जब अपनी धुन में होते हो तो मुझे नजरअंदाज कर देते हो। ये बात मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। दोनों ने बातचीत कर अपने बीच की कड़वाहट को दूर की।
माही विज और अरिश्फा, उदिति व अमन में आई दरार
'बिग बॉस 20' में माही विज की दोस्ती भी अरिश्फा खान, उदिति सिंह और अमन गांधी से फीकी पड़ रही है। माही विज को आसिफ खान के साथ बॉन्ड बनाता देख तीनों ने उनपर निशाना साधा। अरिश्फा ने बताया कि माही विज ने उन्हें कहा था कि तुम जब इस शो से बाहर जाओगी तो तुम्हें तुम्हारी मम्मी कहेंगी कि तुम कितनी बेवकूफ हो। वहीं अरिश्फा खान ने कहा कि मैंने भी उन्हें जवाब दिया कि मेरी मम्मी ने कहा है कि कंजी आंखों वालों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
राशन टास्क में मचा बवाल
बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को राशन कमाने के साथ-साथ कैप्टेंसी की दावेदारी कमाने का मौका दिया। इसमें तीन राउंड हुए, जिसमें कनिका मान-मैरी कॉम और लव गिल-रीति तिवारी की जोड़ी पहले गई। टास्क के दौरान कनिका मान ने काजी तौकीर पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर उनके पीछे पड़ रहे हैं। इस टास्क में लव गिल और रीति तिवारी ने जीत दर्ज की थी। लेकिन बिग बॉस ने बताया कि यंग डीएसए और लव गिल ने चीटिंग की है। ऐसे में अरिश्फा खान ने फैसला बदलते हुए उदिति और माही विज को विजेता बताया।
