टीवी मसाला

Bigg Boss 20 से निकलते ही Isha Rikhi ने जनता से मांगी माफी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- मुझे एहसास हुआ कि...

Bigg Boss 20 Isha Rikhi Post Viral: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' से बाहर आते ही ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से सरेआम माफी मांगी।

Image

Bigg Boss 20 से बाहर आने के बाद Isha Rikhi ने शेयर की पोस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Isha Rikhi Post Viral: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प मोड़ ले रही है। बीते सप्ताह शो में यंग डीएसए और ईशा रिखी पर नॉमिनेशन की गाज गिरी थी। वहीं जनता से सबसे कम वोट मिलने के कारण ईशा रिखी को बीच में ही 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) छोड़कर जाना पड़ा था। वहीं अब शो से बाहर आते ही ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट साझा की। उन्होंने जनता से न केवल माफी मांगी, बल्कि उनके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया भी कहा। ईशा रिखी की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की हुई गिरफ्तारी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, कॉमेडियन ने बताया सच

ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने 'बिग बॉस 20' के बाद अपनी पोस्ट में दिल का गुबार निकाला। उन्होंने लिखा, "तीन हफ्ते बिग बॉस के घर में बिताए। इन तीन हफ्तों में मैंने बहुत सारी भावनाएं, अनुभव, चुनौतियां, हंसी, आंसू और ऐसी यादें बटोरीं, जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी। वापस आने के बाद मुझे एहसास हुआ कि आप सभी का प्यार और सपोर्ट मेरे लिए कितना मायने रखता है। हर उस व्यक्ति का शुक्रिया, जो मेरे साथ खड़ा रहा, मुझ पर भरोसा किया और मेरा हौसला बढ़ाया। उन लोगों का भी शुक्रिया, जिन्होंने मेरा सपोर्ट नहीं किया। मैं हर राय, हर मैसेज और हर उस इंसान की आभारी हूं, जो किसी न किसी तरह मेरी इस जर्नी का हिस्सा रहा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rhiti Tiwari की लीगल एक्शन की धमकियों पर सौतेले पिता ने किया पलटवार, बोले- दम है तो सामने आकर बात करो

ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए आसान नहीं थे। मेरे इमोशनल ब्रेकडाउन हुए, कई बार मुझे अपनी बात कहने में परेशानी हुई और कई बार मैं अपनी बात उस तरह नहीं कह पाई, जैसा चाहती थी। मुझे पता है कि शायद मैंने आपमें से कुछ लोगों को निराश किया होगा। अगर ऐसा हुआ है तो मुझे सच में अफसोस है, मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। मैं अभी भी इन सभी चीजों को समझने की कोशिश कर रही हूं, खुद को बेहतर तरीके से जान रही हूं और इस पूरे अनुभव से सीख रही हूं। लेकिन मैं आप सभी को एक बात बताना चाहती हूं कि जब मैं खुद अपनी भावनाएं ठीक से जाहिर नहीं कर पा रही थी, तब भी मैंने आपका प्यार महसूस किया। और यह मेरे लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है।"

ईशा रिखी ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा कि मेरे साथ खड़े रहने, मुझे समझने और लगातार सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं दिल से आपकी बहुत-बहुत आभारी हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article