वेब सीरीज

Elvish Yadav का Tejasswi Prakash संग खत्म नहीं हुआ विवाद? यूट्यूबर ने एक्ट्रेस पर लगाया साइडलाइन करने का आरोप

Elvish Yadav On Tejasswi Prakash: एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश तेजस्वी प्रकाश पर साइडलाइन करने का आरोप लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों की लड़ाई जारी है।

Image

elvish yadav and tejasswi prakash (photo credit- instagram)

Elvish Yadav On Tejasswi Prakash: रियलिटी शो प्लेग्राउंड सीजन 5 में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और तेजस्वी प्रकाश की लड़ाई चर्चा में बनी हुई है। शुरुआती एपिसोड में तेजस्वी और एल्विश एक साथ गेम को आगे बढ़ाते हुए नजर थे, लेकिन अब दोनों के बीच का बॉन्ड बदल चुका है। बीते एपिसोड में दोनों की बीच लड़ाई हुई। इस दौरान एल्विश ने दावा किया कि तेजस्वी उनकी एल्विश सेना से डरती हैं। अब एल्विश यादव ने तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) पर नया आरोप लगाया है। एल्विश ने दावा किया है कि तेजस्वी दूसरे मेंटर आरुष भोला के साथ गैंग बना रही हैं। लद्दाख में Gen Z के नाम पर हंगामा करने वाली लड़की पर फूटा Rupali Ganguly का गुस्सा, दी सख्त नसीहत

    एल्विश यादव ने लगाया गैंगअप करने का आरोप

    हाल ही में एल्विश यादव ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें एल्विश यादव ने घर से लेकर प्लेग्राउंड सीजन 5 के सेट तक अपने दिन भर शेड्यूल दिखाया है। इस वीडियो में जैसे ही एल्विश सेट पर पहुंचते हैं तो वहां पर उनके पीछे से तेजस्वी प्रकाश की आवाज आती है। तब एल्विश कहते हैं, 'कैमरा इसके ऊपर क्यों है। अब मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता।' इसके बाद वीडियो में आगे एल्विश मेंटर की कुर्सी पर अकेले बैठे होते हैं और थोड़ा दूर से तेजस्वी-आरुष की आवाज आती है। इस मौके पर एल्विश कहते हैं, 'इन दोनों (तेजस्वी और आरूष) ने मेरे खिलाफ गैंगअप कर लिया है और मैं इसे झेल रहा हूं। ये दोनों मुझसे बहुत ज्यादा डर रहे हैं, लेकिन ठीक है... अपना औरा ही ऐसा है।' Exclusive: 'बिग बॉस 20' का नाम सुनते ही Mini Mathur ने जोड़े हाथ, बोलीं- अगर सलमान खान खुद साथ में...

      एल्विश यादव ने दिखाया सेट का माहौल

      इसके आगे एल्विश यादव ने दावा किया कि उन्हें साइडलाइन किया जा रहा है। एल्विश ने कहा कि पहले मेरे दो मिलियन कम किए। फिर मुझे किसी को लेने नहीं दे रहे। कोई बजर नहीं बजा रहा मेरे लिए। मुझे ऐसा लग रहा है कि मुझे किनारे कर दिया गया है और वे कह रहे हैं कि अकेले-अकेले खेलो, लेकिन ये कैसे हो सकता है। तीन लोगों में से दो साथ हो जाएंगे तो मेरा बुरा होगा। लेकिन ठीक है। मुझे भी एक मेंटर चाहिए था, जिसके साथ मैं खेल पाऊं, लेकिन ठीक है।"
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article