टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस 20' का नाम सुनते ही Mini Mathur ने जोड़े हाथ, बोलीं- अगर सलमान खान खुद साथ में...

Exclusive Mini Mathur On Bigg Boss 20: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं अब मिनी माथुर ने शो को लेकर अपनी राय दी है।

Image

Bigg Boss 20 से मिनी माथुर ने जोड़े हाथ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Exclusive Mini Mathur On Bigg Boss 20: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' टीवी पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'बिग बॉस 20' से आए दिन बड़े-बड़े सितारों के नाम जुड़ रहे हैं, जिन्हें शो में देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। 'बिग बॉस 20' में इस बार कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। सलमान खान से शो से जुड़े प्रोमो वीडियो में बताया था कि इस बार कंटेस्टेंट्स को एक नहीं बल्कि दो-दो बार चांस मिलने वाले हैं। 'बिग बॉस 20' को लेकर हाल ही में 'अलायंस' विजेता मिनी माथुर से भी सवाल किया गया। लेकिन उन्होंने सलमान खान के शो का नाम सुनते ही अपने हाथ जोड़ लिये। मिनी माथुर ने कहा कि उनका दिल घबराता है इतने लंबे वक्त वाली कमिटमेंट से। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनकर कदम रखेंगी Mouni Roy, पति से अलग होने के बाद उठाएंगी बड़ा कदम!

    मिनी माथुर ने 'अलायंस' में जीत दर्ज करने के बाद टेली टॉक से खास बातचीत की। इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल किया गया कि 'अलायंस' तो आप जीत चुकी हैं तो क्या आप 'बिग बॉस 20' में जाना चाहेंगी। इसपर मिनी माथुर ने हाथ जोड़ते हुए कहा, "माफ कीजिए, नहीं।" वहीं जब उनसे सलमान खान के सिलसिले में पूछा गया कि अगर वह ऑफर लेकर आते हैं तो आप क्या करेंगी? इसपर मिनी माथुर ने कहा, "अगर सलमान जी खुद मेरे साथ वक्त बिताने शो में आ रहे हैं तो हां बोलुंगी, लेकिन वो बाहर और मैं अंदर, ऐसे नहीं होगा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi की इस आदत पर भड़कीं Apoorva Mukhija, हर्षद चोपड़ा से बोलीं, 'प्यार करती हूं'

      मिनी माथुर ने 'बिग बॉस 20' के बारे में आगे कहा, "बिग बॉस' के लिए कोई बैर नहीं है। वो बहुत ही पॉपुलर शो है, दो बार उनकी टीम ने मुझे मनाने की कोशिश की। लेकिन मुझे इतने लंबे समय की प्रतिबद्धता से घबराहट होती है। उसमें थोड़े ऐसे लोगों को लिया जाता है, जिनमें कोई लगाम नहीं है। लेकिन मुझे वहां खुद को नहीं लेकर जाना। मैंने अपनी जिंदगी को बहुत ही खूबसूरती से गढ़ा है। जो लोग मेरा मानसिक संतुलन खराब करें, वहां मैं नहीं जाना चाहती। मैं यहां अपने करियर और फॉलोअर्स के लिए नहीं आई हूं।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article