टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Voting Trend: क्रिकेटर्स के सपोर्ट से टॉप पर पहुंचीं मालती, इस सदस्य का टूटेगा जीत का सपना!

Bigg Boss 19 Contestants Voting Trend: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह एक साथ सभी घरवाले नॉमिनेटेड हैं। वहीं अब कंटेस्टेंट्स से जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी सामने आया है, जिसमें मालती चाहर ने उड़ान भरी है। वहीं दूसरी ओर गौरव खन्ना फिर नंबर 1 पर आ गए।

Image

फोटो क्रेडिट- मालती चाहर इंस्टाग्राम, जियो हॉट स्टार

Bigg Boss 19 Contestants Voting Trend: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में फिनाले का दिन ज्यादा दूर नहीं है। सभी कंटेस्टेंट्स अपनी ओर से 'बिग बॉस 19' के फिनाले में जगह बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं बीते दिन शो में नॉमिनेशन का टास्क हुआ, जिसमें एक या दो नहीं बल्कि सभी घरवाले बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में घरवालों के नॉमिनेशन के बाद फैंस ने भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स की मौजूदगी बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। खास बात तो यह है कि कंटेस्टेंट्स से जुड़ा वोटिंग ट्रेंड सामने आ गया है, जिसमें मालती चाहर का अलग ही जलवा नजर आया। वहीं दूसरी ओर शहबाज बडेशा और तान्या मित्तल डेंजर जोन में दिखाई दिये।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े वोटिंग ट्रेंड में इस बार बड़ा फेरबदल दिखाई दिया। हर बार की तरह टीवी के सुपरस्टार यानी गौरव खन्ना ने एक बार फिर से नंबर 1 पर जगह बनाई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि गौरव खन्ना को फैंस से भरपूर वोट मिल रहे हैं। वहीं दूसरे स्थान पर प्रणित मोरे नजर आए, जिन्होंने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। तीसरे स्थान पर मालती चाहर ने बाजी मारी है। बता दें कि मालती चाहर को युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, अर्शदीप सिंह और कई क्रिकेटर्स का सपोर्ट मिला है। सबने उनके लिए वोट अपील की है। दूसरी तरफ चौथे नंबर पर फरहाना भट्ट नजर आईं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वोटिंग ट्रेंड में अशनूर कौर को पांचवा स्थान मिला तो वहीं छठे नंबर पर अमाल मलिक दिखाई दिये। इस सप्ताह तान्या मित्तल और शहबाज बडेशा पर खतरा मंडराता दिखाई दिया, क्योंकि दोनों क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर नजर आए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार तक वोटिंग ट्रेंड यही रहता है या फिर दोबारा फेरबदल होता है। क्योंकि अगर वोटिंग ट्रेंड ऐसा ही रहा तो फिनाले से पहले तान्या मित्तल या शहबाज बडेशा का जीत का सपना टूट सकता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article