टीवी मसाला

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना या अमाल नहीं ये कंटेस्टेंट बनकर निकला खिलाड़ी, नंबर 1 पर ट्रेंड करने वाला बना पहला शख्स

Bigg Boss 19 This Contestant Trend On Number 1: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में हर एक कंटेस्टेंट लोगों के दिलों पर धाक जमाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इन सब में एक कंटेस्टेंट ऐसा निकला, जिसने सबको पछाड़ते हुए दर्शकों के दिल पर जगह बना ली।

Image

फोटो क्रेडिट- गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अमाल मलिक इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 This Contestant Become First One To Trend On Number 1: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को शुरू हुए एक सप्ताह पूरा होने वाला है। 'बिग बॉस 19' ने पहले दिन से ही लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। हर एक कंटेस्टेंट गेम में जान डालने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। जहां प्रीमियर के दिन ही गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर और बसीर अली से लोग इंप्रेस हुए थे तो वहीं अब एक और कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में खूब हाईलाइट हो रहा है। उसकी गेम इस कदर लोगों को पसंद आ रही है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने वाला पहला शख्स बना है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) है। एक्टर अभिषेक बजाज की गेम ने दर्शकों को इंप्रेस करना शुरू कर दिया है। यहां तक कि कुछ लोगों ने उन्हें अभी से ही अपना फेवरेट बताना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने अभिषेक बजाज की तारीफ में लिखा, "अभिषेक सीजन का पहला कंटेस्टेंट बना है, जिसका हैशटैग भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। सभी के ट्रेंड्स, बूस्टर एक तरफ और हीरो की किक एक साइड।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये शख्स कुछ है। इसे पता है कि कहां रिएक्शन देना है और कहां किसी को भाव नहीं देना। हर कोई छोटे मुद्दों पर इसे निशाना बना रहा है, लेकिन इसे मालूम है कि कहां दहाड़ना है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये देखकर अच्छा लग रहा है कि अभिषेक बजाज को निष्पक्ष जनता से किस तरह प्यार मिल रहा है। ये है बिग बॉस, एक सफर जीरो से हीरो बनने का।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) की तारीफ करने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने लिखा, "एक ऐसा बिग बॉस स्टार जन्मा, जिसकी उम्मीद नहीं थी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये देखकर अच्छा लगा कि अभिषेक घर में कैसे सारी चीजें हैंडल कर रहा है, बगैर ड्रामा के, बगैर डरे। अगर ऐसा ही रहता है तो ये आगे तक जाएगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article