टीवी मसाला

Bigg Boss 19: राम नाम पर तान्या मित्तल ने बनाया मुद्दा, बदले में मीडिया ने दिया करारा जवाब

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का नंबर 1 रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी जिसका एक क्लिप जमकर वायरल हो रहा है। जय श्री राम बोलने पर इस मीडिया राउन्ड के दौरान मुद्दा बना जिसके चलते तान्या मित्तल को गुस्सा आ गया था। क्या है ये पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का मसालेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में हैं। शो को जनता से ढेर सारा प्यार और अटेन्शन मिल रही है क्योंकि ये अपने आखरी पढ़ाव पर है। 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस यानी मीडिया राउन्ड हुआ। इस दौरान घरवालों को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें तान्या मित्तल 'जय श्री राम' बोलने पर गुस्सा गईं।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तान्या मित्तल कहती नजर आईं कि मुझे रामजी पर पूरा भरोसा है। हमारे यहाँ ऐसा होता है किसी को भी ग्रिट करते हैं तो ऐसे ही करते हैं 'जय श्रीराम' बोलकर। आई एम सॉरी जीतने भी लोग मुझसे बात करेंगे मैं उन्हे ऐसे ही जवाब दूंगी। मैं गुजारिश करना चाहूंगी कि इस पर ना हँसे और एक डेकोरम मेन्टेन करें, मुझे भी अच्छा लगेगा क्योंकि मैं नमस्ते की जगह 'जय श्रीराम' मिलती हूँ। ये सुन एक पत्रकार कहती है कि 'बिग बॉस 19' ये एक पर्सनैलिटी का शो है ना की आस्था का। हालांकि इस चीज को मुद्दा बनते हुए देर नहीं लगी लेकिन एक पत्रकार ने तान्या मित्तल को करारा जवाब दे डाला। मीडिया राउन्ड के दौरान एक पत्रकार कहता है, 'हम सब यहाँ जीतने भी बैठे हैं मर्यादा पुरूषोतम प्रभु श्री राम की बहुत इज्जत करते हैं। आप जो बोल रही है लेकिन बता दूं कि हम सब आप पर हँसे थे क्योंकि आप प्रिडिक्टेबल हो गई हैं हो गई हैं तो आप कृपया कर इसका गलत नरेटिव ना बनाएं।' ये सुन सभी अन्य बिग बॉस कंटेस्टेंट तालियाँ पीटने लगे।

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा मीडिया ने ग्रिल तान्या मित्तल, फरहना भट्ट और गौरव खन्ना को किया। इसी के साथ शो 'बिग बॉस 19' में आज के एपिसोड में फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच भयंकर लड़ाई होने वाली है। गौरव खन्ना की कैप्टेंसी में कंटेस्टेंट सुस्त पड़ गए हैं जिसके चलते घर में बवाल खड़ा होगा। रुमर्स हैं कि घर में मिड वीक एलिमिनेशन होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article