Bigg Boss 19 Rupali Ganguly Supports Gaurav Khanna: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब छह दिन ही बाकी रह गए हैं। जहां एक तरफ गौरव खन्ना ने फिनाले में अपनी जगह बना ली है तो वहीं दूसरी ओर बाकी कंटेस्टेंट्स भी अपने प्रतियोगी को पछाड़कर आगे निकलने में लगे हुए हैं। 'बिग बॉस 19' में रहकर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने लोगों का खूब दिल जीता है। अब वह शो की ट्रॉफी भी जीतने की फिराक में हैं। वहीं दूसरी ओर टीवी के कई सितारे गौरव खन्ना को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं, जिसमें अब रुपाली गांगुली का नाम भी जुड़ चुका है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने कैमरे के सामने ये तक कह दिया कि गौरव खन्ना जीतने के लायक हैं।
'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इवेंट में मौजूद नजर आीं। लेकिन इस इवेंट में ही रुपाली गांगुली से सवाल किया जाता है कि इस बार 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना भी हैं, जो फिनाले में अपनी जगह बना चुके हैं, उन्होंने आपके साथ भी काम किया है और लंबा वक्त बिताया है सेट पर तो आप उनकी गेम पर क्या कहना चाहेंगी? रुपाली गांगुली ने अपने जवाब में गौरव खन्ना को तो सपोर्ट किया ही, साथ ही बाकी कंटेस्टेंट्स की भी तारीफ की।
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने कहा, "मुझे अमाल बहुत बसंद है। मुझे फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और बाकी कंटेस्टेंट्स का दिया कंटेंट भी पसंद आ रहा है और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) तो जीत के लायक हैं। जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी।" बता दें कि गौरव खन्ना ने रुपाली गांगुली के साथ 'अनुपमा' में काम किया था और अनुज कपाड़िया की भूमिका अदा की थी। शो में दोनों की जोड़ी ही नहीं, बल्कि उनकी केमिस्ट्री को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। वहीं आज भी 'अनुपमा' के दर्शक सीरियल में अनुज कपाड़िया की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
