Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जल्द ही लॉन्च होगा जिसका इंतजार काफी समय से जनता कर रही है। सिर्फ यही नहीं ऑडियंस जानना चाहती है कि इस बार शो में कौन कौन से कलाकार नजर आएंगे। इस बाद 'बिग बॉस' का घर राजनीति अखाड़े में बदलने वाला है। आपको मालूम होगा कि शो में कंटेस्टेंट को दो पार्टियों में बाँट दिया जाएगा जिनके पास खुद का उम्मीदवार होगा। राजनीति वाला ये ट्रैक लोगों को पसंद आएगा या नहीं ये आने वाले समय पर पता चल जाएगा। इस बीच खबर सामने आई है कि मेकर्स ने पिछले दो सीजन की हसीनाओं को शो ऑफर किया है।
ये दो हसीनाएं कोई और नहीं बल्कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और एक्ट्रेस संभावना सेठ है। शो 'बिग बॉस 2' में संभावना तो 11वें सीजन में सपना चौधरी नजर आई थीं। दोनों को घर में अपने बेबाक और धाकड़ अंदाज के लिए काफी पसंद किया गया था। एंटेरटेन्मेंट गलियारों से उड़ती उड़ती खबर सामने आई है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) इन दोनों हसीनाओं को ऑफर हुआ है। रिपोर्ट्स का मानना है कि मेकर्स नए के साथ साथ पुराने चेहरों को भी शो में ला सकते हैं। हालांकि अभी तक सपना, संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
अगर सपना और संभावना 'बिग बॉस 19' का दोबारा हिस्सा बनती है तो एंटेरटेन्मेंट का लेवल अलग होगा। अब तक पूरव झा, अपूर्वा मखीजा, खुशी दुबे, रिम शेख जैसे स्टार्स का नाम शो के लिए सामने आया है। जल्द ही कंटेस्टेंट लिस्ट में रिलीज की जाएगी।
