टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान ने किया तान्या मित्तल के गेम का पर्दाफाश, धज्जियां उड़ाते हुए बोले- अब भैया से सैंया...

Bigg Boss 19 Salman Khan Exposes Tanya Mittal Game Plan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज वीकेंड का वार एपिसोड आएगा, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगने वाली है। 'बिग बॉस 19' के एक प्रोमो वीडियो में सलमान खान, तान्या मित्तल की धज्जियां उड़ाते नजर आए।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Exposes Tanya Mittal Game Plan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में पूरे सप्ताह कंटेस्टेंट्स जो गेम खेलते हैं या घर में रहकर जो करते हैं, उसका लेखा-जोखा सलमान खान 'वीकेंड का वार' पर करते हैं। 'बिग बॉस 19' में आज के वीकेंड का वार पर भी जमकर बवाल होने वाला है। सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। इस लिस्ट में तान्या मित्तल से लेकर फरहाना भट्ट तक का नाम शामिल है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान तान्या मित्तल को आड़े हाथों लेकर उनके गेम प्लान का पर्दाफाश करते दिखाई दिये।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। 'बिग बॉस 19' में सलमान खान ने तान्या मित्तल को अमाल मलिक को भैया कहने के लिए भी ताना मारा। उन्होंने कहा, "आपने जो नॉमिनेशन प्लान किया था, वो तो बर्बाद हो गया। बिग बॉस ने आपको अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया। इतना बढ़ाया इस बात को कि मैं सबके सामने अमाल को भैया बोलूंगी। जलाना चाह रही थीं, उकसाना चाह रही थीं। किसी को फर्क ही नहीं पड़ा। अब भैया से सैंया पर तो जा नहीं सकते। अगर यही आपका गेम प्लान था तो वाह क्या गेम प्लान है आपका।" सलमान खान की बातें सुनकर तान्या मित्तल का चेहरा उतर गया और वह जवाब देने के लायक नहीं रहीं।

बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में तान्या मित्तल ने अमाल मलिक को नजरअंदाज करने की कोशिश की। यहां तक कि उनकी बातें सुनने से भी साफ इंकार कर दिया। वहीं जब ड्यूटीज बांटी जा रही थीं तो तान्या मित्तल ने अमाल मलिक कौ भैया कहकर पुकारा था। इन सबसे इतर तान्या मित्तल के अलावा फरहाना भट्ट और नीलम गिरी की भी 'बिग बॉस 19' में जमकर क्लास लगने वाली है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article