बिजनेस

Indian Overseas Bank ने बदले FD रेट्स, इस अवधि पर अब ज्यादा मिलेगा ब्याज

अगर आप भी किसी सरकारी बैंक में एफडी करवाने का विचार बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।

Image

Indian Overseas Bank ने एफडी रेट्स में किया बदलाव (Photo: iStock)

अगर आप बैंक एफडी (Fixed Deposit) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, सरकारी क्षेत्र के बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की नई ब्याज दरें 10 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। इस बदलाव के बाद कुछ अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की गई है, जबकि 444 दिन की अवधि वाली एफडी पर ब्याज बढ़ाया गया है। ऐसे में निवेश करने से पहले बैंक की नई ब्याज दरों को चेक करना जरूरी है-

3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नई ब्याज दरें

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर कुछ अवधि के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 180 से 269 दिन की एफडी पर ब्याज दर 4.75 प्रतिशत से घटाकर 4.50 प्रतिशत कर दी है।

444 दिन की एफडी पर बढ़ा ब्याज

बैंक ने 444 दिन की स्पेशल एफडी पर निवेशकों को राहत दी है। इस अवधि की एफडी पर ब्याज दर 6.60 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.75 प्रतिशत कर दी गई है। यानी निवेशकों को पहले के मुकाबले 0.15 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलेगा। ऐसे में जो लोग करीब डेढ़ साल की अवधि के लिए पैसा जमा करना चाहते हैं, वे इस विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

एफडी की अवधिपुरानी ब्याज दर (%)नई ब्याज दर (%)
7-14 दिन3.50%3.50%
15-29 दिन3.50%3.50%
30-45 दिन3.50%3.50%
46-60 दिन4.00%4.00%
61-90 दिन3.00%3.00%
91-120 दिन3.50%3.50%
121-179 दिन2.90%2.90%
180-269 दिन4.75%4.50%
270 दिन से 1 साल से कम5.50%5.50%
1 साल6.50%6.50%
1 साल से 2 साल से कम (444 दिन छोड़कर)6.40%6.40%
444 दिन6.60%6.75%
2 साल से 3 साल से कम6.40%6.40%
3 साल और उससे अधिक6.10%6.10%

नॉन-कॉलेबल एफडी की ब्याज दरें भी बदलीं

इंडियन ओवरसीज बैंक ने नॉन-कॉलेबल एफडी की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। 180 से 269 दिन की अवधि पर ब्याज 4.60 प्रतिशत हो गया है। एक साल की एफडी पर 6.70 प्रतिशत और 444 दिन की एफडी पर 6.85 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

एफडी की अवधिपुरानी ब्याज दर (%)नई ब्याज दर (%)
91-120 दिन3.60%3.60%
121-179 दिन3.00%3.00%
180-269 दिन4.85%4.60%
270 दिन से 1 साल से कम5.60%5.60%
1 साल6.60%6.70%
1 साल से लेकर 2 साल से कम (444 दिन छोड़कर)6.50%6.60%
444 दिन6.75%6.85%
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article