Bigg Boss 19 Neelam Giri And Abhishek Bajaj Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का हर एपिसोड अपने साथ मनोरंजन का तड़का लेकर आता है। लेकिन शो में जहां प्रणित मोरे की वापसी हो चुकी है तो वहीं इस सप्ताह मेकर्स ने डबल एविक्शन करते हुए 'बिग बॉस 19' का गेम ही पलट दिया है। हैरत की बात तो यह है कि एक एविक्शन से 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के दर्शकों की भी पैरों तले जमीन खिसक गई है। दरअसल, 'बिग बॉस 19' से जहां पहले नीलम गिरी का पत्ता कटा तो वहीं बाद में एक्टर अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) भी सलमान खान के शो से बाहर हो गए।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े अपडेट्स के मुताबिक, सलमान खान ने नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बताया कि उनमें से गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट बेघर होने से सुरक्षित हैं। इसके बाद सलमान खान ने प्रणित मोरे को पावर दी कि वह नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को सुरक्षित कर सकते हैं। ऐसे में प्रणित मोरे ने अशनूर कौर को चुना। लेकिन इसका नतीजा ये हुआ कि नीलम गिरी और अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) घर से बेघर हो गए। 'बिग बॉस 19' से अभिषेक बजाज के बेघर होने से दर्शक भी हैरान हैं। बता दें कि नीलम गिरी बीते कई वक्त से डेंजर जोन में आ रही थीं।
दूसरी तरफ अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) की बात करें तो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में उनकी गेम को दर्शक खूब पसंद कर रहे थे। लोगों का मानना था कि वह फिनाले तक जरूर जाएंगे। शो में रहते हुए उन्हें न केवल जनता का खूब सारा प्यार मिला, बल्कि उनकी फैन फॉलोइंग में भी वृद्धि हुई। 'बिग बॉस 19' में बसीर अली के बाद अभिषेक बजाज का एविक्शन दर्शकों के लिए सबसे हैरान करने वाला है। उनका मानना है कि मेकर्स मजबूत कंटेस्टेंट्स को निकालकर अपने पसंदीदा को फिनाले तक पहुंचाना चाहते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 19' का गेम इस डबल एविक्शन के बाद आगे क्या नया रुख लेगा। दूसरी
