टीवी मसाला

Bigg Boss 20: गेम के भेंट चढ़ी दोस्ती, स्काउट OP ने गुस्से में आकर Yung को मारा जोरदार धक्का; हुई भयंकर लड़ाई

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। शो में स्काउट ओपी और यंग डीएसए की दोस्ती खत्म हो गई। दोनों के बीच भयंकर लड़ाई हुई।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में यंग डीएसए और स्काउट ओपी (Scout OP) की दोस्ती हर किसी को पसंद आई थी। शो के शुरुआती हफ्तों में दोनों एक साथ ही नजर आए थे। दोनों का मस्ती मजाक हर किसी का ध्यान खींच लेता था, लेकिन धीरे धीरे दोनों के बीच दोस्ती कम होती हुई साफ नजर आई। स्काउट अपना सारा समय लव गिल को देने लगे और ये चीज यंग (Yung) को कुछ खास पसंद नहीं आई और अब दोनों की दोस्ती पूरी तरह खत्म हो गई। स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच शो में भयंकर लड़ाई हुई है, जिस वजह से शो में काफी ज्यादा बवाल हुआ। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: लव गिल को 'होम ब्रेकर' बोलकर बुरी फंसीं Mahhi Vij, स्काउट ने टास्क में पार की सारी हदें

    स्काउट ओपी और यंग के बीच भयंकर लड़ाई

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जो रोबोट टास्क से जुड़ा है और इसकी शुरुआत बीते एपिसोड से ही हो गई थी। बीते एपिसोड में स्काउट टास्क में सबको चुप रहने के लिए कहते हैं, लेकिन यंग दूसरी टीम में होने की वजह से कुछ न कुछ बोल देते हैं, जिस पर एपिसोड खत्म हो जाता है और अगले एपिसोड की झलक प्रोमो में दिखाई गई है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि स्काउट यंग को कहते हैं, 'बड़ बड़ क्यों कर रहा है?' इस पर यंग भी बोल देते हैं, 'तेरे कान में आकर बड़ बड़ कर रहा हूं क्या।' इस तरह दोनों के बीच बहसबाजी होती रहती है और अचानक ही स्काउट यंग को धक्का दे देते हैं, जिस पर मामला काफी बढ़ जाता है। आम्रपाली स्काउट पर खूब चिल्लाती हैं और फिर काजी-गुल्लू आकर दोनों को दूर करते हैं। इस मौके पर दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होती है, जो दोनों की दोस्ती का अंत साबित करती है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga 2 के लिए पहली बार कैमरे पर आए Rohit Raj Goyal, दीपिका सिंह ने बताई दिलचस्प बात -Exclusive

      बिग बॉस का स्काउट ओपी पर बड़ा एक्शन

      स्काउट ओपी और यंग की लड़ाई में बिग बॉस को आना पड़ता है और बिग बॉस को आदेश देना पड़ता है कि दोनों एक दूसरे से दूर रहेंगे। बिग बॉस की आवाज के बाद लड़ाई तो खत्म हो जाती है, लेकिन आम्रपाली यंग को स्काउट के कदम पर एक्शन लेने के लिए कहती हैं, जिसके बाद यंग भी बिग बॉस से बात करते हैं और शो में स्काउट को बाहर करने की मांग करते हैं वरना खुद शो छोड़ने के लिए कहते हैं। यंग की इस मांग के बाद बिग बॉस स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर देते हैं, जिसके बाद वह कभी कैप्टन नहीं बन पाएंगे। इसके अलावा बिग बॉस स्काउट को शो से बाहर करने का फैसला भी अपने हाथ में ले लेते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article