टीवी मसाला

Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी के स्वागत में नोएडा की सड़कों पर उमड़ी भीड़, फूल और माला पहनाकर किया शानदार स्वागत

Bigg Boss 19 Mridul Tiwari Gets Grand Welcome In Noida: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से मृदुल तिवारी का एविक्शन हो चुका है। वहीं अब एविक्शन के बाद नोएडा में उनका भव्य स्वागत हुआ। इससे जुड़ा मृदुल तिवारी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- विरल भयानी

Bigg Boss 19 Mridul Tiwari Gets Grand Welcome In Noida: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' से बीते सप्ताह मृदुल तिवारी का एविक्शन हो गया था, जिससे फैंस को काफी झटका लगा था। मृदुल तिवारी को दर्शकों के वोट के आधार पर नहीं बल्कि लाइव ऑडियंस से मिले चार वोट के कारण घर से बेघर होना पड़ा था। हालांकि बाहर आने के बाद मृदुल तिवारी ने मेकर्स की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब मृदुल तिवारी अपने शहर नोएडा पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य अंदाज में स्वागत हुआ। मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ा नजर आया। लोगों ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस भी उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 'बिग बॉस 19' फेम मृदुल तिवारी कार पर खड़े होकर अपने फैंस से मिलते नजर आए। वहीं फैंस भी उनके स्वागत में उन्हें माला पहनाते और हाथ मिलाते नजर आए। अपने फैंस को देखकर मृदुल तिवारी की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मृदुल तिवारी की कार के चारों तरफ लोग नजर आए। मृदुल तिवारी का वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "असली विजेता मृदुल भाई।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हमारे लिये तो आप ही विजेता हो।" तीसरे यूजर ने लिखा, "कौन बोलेगा कि ये गौरव खन्ना की परछाईं में थे। लोगों को असल में इनका और जीके का बॉन्ड पसंद आया था।"

अपने एविक्शन पर मृदुल तिवारी ने दिया था ऐसा रिएक्शन

मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) ने इंडिया टुडे संग बातचीत में अपने एविक्शन पर कहा था, "ये बिल्कुल मजाक लगा। मैंने एक अच्छे खिलाड़ी की तरह शो में 80 दिन पूरे किये। मैं मेकर्स को दोषी नहीं ठहराऊंगा, लेकिन जब मुझे पता चला कि मैं एविक्ट हो गया क्योंकि कुछ लोगों ने एक टास्क में मुझे वोट नहीं दिया तो मुझे बहुत गलत लगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article