दुनिया

जेनसन हुआंग की Nvidia में वापसी चाहते हैं ट्रंप! चीनी जासूस एलिस हुआंग को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एशिया दौरे पर रवाना होने से पहले एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हुआंग दोबारा सीईओ बनते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। वहीं, एलिस हुआंग पर चीन के लिए जासूसी के आरोपों पर ट्रंप ने अनभिज्ञता जताई।

Image

जेनसन हुआंग की Nvidia में वापसी के पक्ष में ट्रंप। AP

Photo : AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को एशिया दौरे पर रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बोले। उन्होंने एनवीडिया (Nvidia) के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी का समर्थन किया।

हालांकि, उन्होंने चीन की कथित जासूसी से जुड़े आरोपों पर टिप्पणी करने से परहेज किया और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन से मुलाकात की संभावना भी जताई। इस दौरान उन्होंने अमेरिका में हवाई यात्रा की अव्यवस्था और ईरान के ड्रोन खतरे पर भी सवालों का जवाब दिया।

'जेनसन की वापसी बुरी बात नहीं'

ट्रंप ने एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। एशिया दौरे पर रवाना होने से पहले जब उनसे पूछा गया कि क्या वह हुआंग को दोबारा एनवीडिया का सीईओ बनाए जाने का समर्थन करेंगे, तो उन्होंने कहा, “मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।”

ट्रंप ने कहा कि हुआंग ने एक बड़ा सबक सीखा है और उनकी वापसी का विचार बुरा नहीं है। गौरतलब है कि जेनसन हुआंग ने पिछले सप्ताह एक महिला के साथ विवाहेतर संबंध स्वीकार करने के बाद एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। उस महिला की पहचान एलिस हुआंग के रूप में हुई है, जिस पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

एलिस हुआंग को लेकर क्या बोले ट्रंप?

जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग से जुड़े विवाद पर भी ट्रंप से सवाल किया गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या एलिस हुआंग चीनी जासूस हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। ट्रंप ने कहा कि वह यह नहीं जानते कि एलिस वास्तव में जासूस थीं या नहीं और इस मामले की जांच की जाएगी।

अमेरिका में पिछले सप्ताह हवाई यात्रा व्यवस्था में आई बड़ी बाधा को लेकर भी ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर निशाना साधा। शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण देशभर में विमानों की उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी। इससे हजारों उड़ानें प्रभावित हुईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रंप ने कहा कि शुक्रवार को जो हुआ, वह बेहद पुरानी तकनीक और उपकरणों की वजह से हुआ। उन्होंने पुराने उपकरणों को लेकर कहा कि ऐसा लगा जैसे उन्हें हार्ट अटैक आ गया हो। ट्रंप ने आरोप लगाया कि बाइडेन प्रशासन ने कॉपर वायर और फाइबर तकनीक को गलत तरीके से जोड़ दिया था।

ईरानी ड्रोन के खतरे पर बोले- मुझे तुम्हारी ज्यादा चिंता

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें ईरान के ड्रोन से खुद को निशाना बनाए जाने का डर है? इस सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “मुझे तुम्हारी ज्यादा चिंता है। क्योंकि अगर उन्होंने मुझे निशाना बनाया, तो तुम भी नहीं बचोगे।” इसके बाद ट्रंप ने पत्रकार को सावधान रहने की सलाह भी दी।

चीन में किम जोंग-उन से मिल सकते हैं ट्रंप

ट्रंप ने अपनी एशिया यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन से मुलाकात की संभावना भी जताई। उन्होंने कहा कि चीन में किम से मुलाकात हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग पर निर्भर करेगा।

ट्रंप ने कहा, “वह आ सकते हैं। मुझे नहीं पता। यह राष्ट्रपति शी पर निर्भर करता है।” इससे पहले ट्रंप और किम जोंग-उन की तीन बार मुलाकात हो चुकी है। दोनों नेता जून 2018 में सिंगापुर, फरवरी 2019 में हनोई और जून 2019 में कोरियाई असैन्यीकृत क्षेत्र में मिले थे। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अब तक दोनों की आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article