टीवी मसाला

Bigg Boss 19: जाते-जाते दिल की बात कह गईं कुनिका सदानंद, गौरव खन्ना पर लुटाया अपना प्यार

Kunickaa Sadanand Revealed Secret: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से कल कुनिका सदानंद बाहर हो गईं। ऐसे में घर से जाते-जाए कुनिका सदानंद ने एक राज खोला जो उन्होंने सीजन के शुरुआत से अपनी दिल में छुपाया हुआ था। क्या है वो राज जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Kunickaa Sadanand Revealed Secret: टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से बीते दिन कुनिका सदानंद बेघर हुईं। कुनिका को लोगों ने ऑनस्क्रीन वैमप का किरदार निभाते हुए देखा है लेकिन इस शो के बाद उनकी छवि लोगों के दिमाग में बिल्कुल बदल गई। कुनिका अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रही लेकिन इस दफा उन्हे अपनी दिलेरी और अच्छाई के लिए पसंद किया गया। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि कुनिका ने जाते-जाते एक राज खोला जो कहीं ना कहीं हद तक दर्शकों और घरवालों को पहले से पता पता था।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से एलिमिनेट होने के बाद कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने एक ऐसा राज खोला जो उन्होंने अपने दिल में काफी समय से छुपाया हुआ था। मेन गेट से बाहर जाने से पहले कुनिका सदानंद ने कहा कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को मैंने शुरू से अपने बेटे समान ही माना। मैंने इसलिए शो में इसका जिक्र नहीं किया क्योंकि मुझे लगा कि लोगों फिर से कहेंगे कि दोनों इमोशनल माँ और बेटे वाला कार्ड प्ले कर रहे हैं। ये सुन गौरव खन्ना कुनिका से गले मिलते हैं और साथ ही पैर को छूकर उनका अशीर्वार भी लिया। कुनिका ने गौरव पर जमकर प्यार लुटाया और अन्य कंटेस्टेंट्स पर भी। दरअसल 'बिग बॉस 19' जब शुरू हुआ था तब कुनिका और गौरव की बान्डिंग काफी अच्छी हो गई थी। शो के शुरुआती दिनों में दोनों ने एक दूजे का जमकर साथ दिया था। हालांकि तान्या मित्तल और अन्य घरवालों ने दोनों को माँ और बेटे का टैग देना शुरू कर दिया और इनके रिश्ते मैं दीवार खड़ी कर दी। जनता को पहले ही दिन गौरव और कुनिका का बॉन्ड काफी अच्छा लगा था।

रियलिटी शो के होस्ट सलमान खान ने जब कुनिका को घर से एलिमिनेट होने की खबर सुनाई तो सभी शॉक हो गए थे। कुछ समय तक किसी को यकीन नहीं हुआ कि कुनिका शो से बेघर हो सकती हैं। अभी सोशल मीडिया पर कुनिका के फैंस उनपर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। बता दें इस सीजन की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ही थीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article