Bigg Boss 19 Update: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 19 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस शो का अच्छा खासा बज बना हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें को इस बार मेकर्स बिग बॉस के लिए चर्चित और बड़े सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि मेकर्स ने एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को अप्रोच किया था। हालांकि मल्लिका ने ये साफ कर दिया था कि वो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगी। अब ये खबर सामने आई है कि जेनिफर मिस्ट्री और शो के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है।
क्या बिग बॉस 19 में नजर आएंगी जेनिफर मिस्त्री
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री इन दिनों चर्चा में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती है। इसपर जेनिफर मिस्त्री ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। स्क्रीन के साथ बातचीत में जेनिफर ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है। बिग बॉस 18 के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था लेकिन इस बार उन्हें नहीं बुलाया गया है। बीते दिनों मल्लिका शेरावत के नाम की चर्चा हो रही थी। इसे लेकर मल्लिका ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए मैं बिग बॉस नहीं कर रही हूं और कभी नहीं करूंगी। धन्यवाद।'
कब से शुरू होगा बिग बॉस 19
बताते चलें कि सलमान खान का शो बिग बॉस 19' का प्रसारण 24 अगस्त से शुरू होगा। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहले प्रसारित होगा। जानकारी के मुताबिक बिग बॉस 19 पिछले सीजन से ज्यादा लंबा होने वाला है। पहले बिग बॉस सीजन करीब 15-16 हफ्तों तक चलते थे, लेकिन इस बार यह सीजन 20 से 22 हफ्तों तक चलेगा। इस खबर से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। मालूम हो कि 5 साल के बाद बिग बॉस के लोगो को बदला गया है। इससे पहले साल 2020 में लोगो की डिजाइन को चेंज किया गया था।
