Bigg Boss 19 Ticket To Finale: बिग बॉस 19 के घर में गेम का रोमांच चरम पर है। इसी बीच आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका सभी कंटेस्टेंट बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। कड़ी टक्कर और चालाकी से भरे टास्क के बाद एक कंटेस्टेंट ने अपने नाम कर ली ‘टिकट टू फिनाले’ की चाबी। रुमर्स हैं कि इस कंटेस्टेंट ने बेहद ही शातिर दिमाग से टास्क पूरा कर ये सुनहरा मौका अपने नाम किया। कौन है ये कंटेस्टेंट जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का 'टिकेट टू फिनाले' को टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने जीत लिया है। टास्क सेटअप में, गौरव को मालती और अशनूर के सामने रखा गया था, जबकि शहबाज़ ने टास्क के दौरान हेल्पर की भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरव ने दमदार परफ़ॉर्म किया और टिकेट टू फिनाले अपने नाम किया। लेकिन अब तक इस टास्क का एपिसोड टीवी पर टेलिकास्ट नहीं हुआ जिसका अभी जनता को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। अगर सच में गौरव खन्ना ने टिकेट टू फिनाले जीत लिया होगा तो ये उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी। वहीं टिकेट टू फिनाले के दावेदार बने थे अशनूर कौर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट। टिकेट टू फिनाले मिलने के बाद क्या गौरव खन्ना का गेम बदलेगा या नहीं देखना दिलचस्प होने वाला है।
बता दें इस 'टिकेट टू फिनाले' टास्क में बिग बॉस ने गार्डन एरिया को समुंदर और आग में बदल दिया था जिसमे दो लावा ट्रैकस थे। कंटेस्टेंट को अपने प्रतिद्वंद्वी से तेज दौड़कर उस ट्रैक को पार करना था। हेल्पर्स को बिग बॉस सीधे तौर पर असाइन नहीं कर रहे थे। हेल्पर बनने के लिए, पहले एक टास्क जीतना होगा! एक बार जब वे कंटेस्टेंट हेल्पर बन गया तो वो खुद प्रतियोगी चुन सकते हैं। पहले टास्क तान्या मित्तल हार गईं क्योंकि जान बूझकर प्रणित मोरे ने उन्हे जीतने नहीं दिया। ये गेम देखने में काफी मजेदार होने वाला है जिसका दर्शक काफी इंतजार कर रही है। वहीं बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पूरा का पूरा घर यानी आठ कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं।
