Bigg Boss 19 Updates: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अब तक का सबसे दिलचस्प मोड़ आया है। फिनाले के करीब आते हुए टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने न केवल टॉप कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बना ली है, बल्कि इस सफर से उन्हें दो बड़े फायदे भी मिले हैं। इस फायदे की चर्चा घर से लेकर बाहर दुनिया में बढ़-चढ़कर हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर घर में होने वाले मीडिया राउन्ड यानी प्रेस कॉन्फ्रेंस की डेट भी सामने आ चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए 'बिग बॉस 19' के अब तक की सबसे बड़ी अपडेट्स।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर में टिकेट टू फिनाले का टास्क हुआ जिसे गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने जीता। ऐसे में सिर्फ गौरव खन्ना ने सिर्फ फिनाले में अपनी जगह ही नहीं बनाई बल्कि उन्हे दो फायदे और हुए। गौरव खन्ना इस हफ्ते के एलिमिनेशन से सेफ हो गए और साथ ही घर के नए कप्तान भी बने। सीजन के शुरुआत से ही गौरव खन्ना के अंदर कैप्टेन बनने की आग जल रही थी लेकिन हर बार घरवालों ने उन्हे धोखा देकर ये सपना तोड़ा। अब शो खत्म होने से पहले वो घर के आखरी कैप्टेन बन गद्दी पर बैठे। देखना दिलचस्प होगा कि शो के आखरी हफ्ते में गौरव खन्ना घर को कैसे चलाएंगे। सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना के फैंस उन्हे बधाई देते हुए नहीं थक रहे। गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट, अशनूर कौर और प्रणित मोरे को हराकर 'टिकेट टू फिनाले' की चाबी अपने नाम की।
इसी के साथ शो 'बिग बॉस 19' के एक फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने बड़ी अपडेट दी। फिनाले से पहले होने वाला मीडिया राउन्ड इस 29 नवंबर को होने वाला है। मीडिया घर में वीकेंड का वार एपिसोड के बाद घर में दाखिल होगी और कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछेगी। ये एपिसोड सोमवार 1 दिसंबर को टेलिकास्ट होगा। हर बार की तरफ मीडिया टॉप फाइनलिस्ट से सवाल कर उनसे असलियत जानेगी। इस एपिसोड के लिए जनता हर सीजन बेसब्री से इंतजार करती है।
