Bigg Boss 20: यंग-स्काउट से पहले शो में दोस्त से दुश्मन बने ये 12 कंटेस्टेंट्स, रिश्ते पर भारी पड़ा गेम

Contestants Who Went From Friends To Enemies On Bigg Boss: रियलिटी शो बिग बॉस में रिश्ते बदलते रहते हैं। गेम की वजह से यहां पर कंटेस्टेंट्स कई बार ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिस वजह से रिश्ते टूट जाते हैं, जिसमें दोस्ती सबसे ऊपर है। आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन कौन दोस्त से दुश्मन बन गया था।

Authored by: KavitaUpdated Nov 12 2026, 13:03 IST
बिग बॉस के घर में दोस्त से दुश्मन बने ये कंटेस्टेंट्सImage Credit : Instagram01 / 07

बिग बॉस के घर में दोस्त से दुश्मन बने ये कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और यंग डीएसए का रिश्ता इन दिनों सुर्खियों में है। शो के शुरुआती हफ्तों में दोनों के बीच दोस्ती हर किसी ने देखी और पसंद की। शो में यंग और स्काउट का नाम साथ लिए जाने लगा था, लेकिन अचानक ही गेम में दोनों का रिश्ता बदला। इतना ही नहीं, यंग और स्काउट के बीच गंदी लड़ाई भी हुई है, जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों के बीच दोस्ती लगभग खत्म हो गई। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब शो में कंटेस्टेंट्स दोस्त से दुश्मन बने हैं। गेम के चक्कर में शो में कई रिश्ते टूटे हैं। आइए आपको बताते हैं।

अर्शी खान-शिल्पा शिंदे​Image Credit : Instagram02 / 07

अर्शी खान-शिल्पा शिंदे​

बिग बॉस 11 में अर्शी खान और शिल्पा शिंदे की जोड़ी हिट साबित हुई थी। शो में दोनों की दोस्ती को काफी पसंद किया गया। अर्शी शिल्पा को मां कहने लगी थीं, लेकिन दोनों का रिश्ता भी बदल गया। गेम में अर्शी और शिल्पा एक दूसरे को छोटी छोटी बातों पर टारगेट करने लगी थी। शो के बाद दोनों की दुश्मनी खत्म हो गई है।

सिद्धार्थ शुक्ला-असिम रियाजImage Credit : Instagram03 / 07

सिद्धार्थ शुक्ला-असिम रियाज

इस लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला और असिम रियाज का नाम जरूर आता है। दोनों शो में दोस्त बने। दोनों की दोस्ती को फैंस ने एन्जॉय भी किया, लेकिन गेम आगे बढ़ा तो दोनों की दोस्ती भी खत्म हो गई। असिम और सिद्धार्थ की लड़ाई ने हर किसी का ध्यान खींच लिया था।

रुबीना दिलैक-जैस्मिन भसीनImage Credit : Instagram04 / 07

रुबीना दिलैक-जैस्मिन भसीन

बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन ने एंट्री ली थी। दोनों शो में दोस्त बनकर आई, लेकिन एक टास्क के दौरान जैस्मिन और रुबीना में काफी बहसबाजी हो गई। इस टास्क के साथ दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता भी खत्म हो गया था।

मनीषा रानी और बेबिका धुर्वेImage Credit : Instagram05 / 07

मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे

बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे की दोस्ती हुई थी। शुरुआती दिनों में दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा खड़ी रहती थीं, लेकिन दोनों की दोस्ती चंद दिनों में खत्म हो गई। इसके बाद बेबिका और मनीषा कई बार झगड़ती दिखी थीं

फरहाना भट्ट-तान्या मित्तल​Image Credit : Instagram06 / 07

फरहाना भट्ट-तान्या मित्तल​

बिग बॉस सीजन 19 में फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की दोस्ती देखी गई थी। दोनों अक्सर एक साथ ही नजर आती थीं, लेकिन फरहाना और तान्या की दोस्ती भी चंद दिन ही टिकी। दोनों के बीच शो में कई बार झगड़े हुए हैं।

करिश्मा तन्ना-गौतम गुलाटी​Image Credit : Instagram07 / 07

करिश्मा तन्ना-गौतम गुलाटी​

करिश्मा तन्ना और गौतम गुलाटी पहले दिन से अच्छे दोस्त लग रहे थे, लेकिन एक टास्क के बाद दोनों का रिश्ता बदल गया। सीजन 8 में दोनों की दोस्ती से ज्यादा दुश्मनी की चर्चे हुए। हालांकि, करिश्मा और गौतम टॉप 2 कंटेस्टेंट बने थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!