टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Exclusive: अशनूर कौर के पिता ने क्यों नहीं छूने दिए तान्या मित्तल को पैर, दिल को छू जाएगा कारण

Bigg Boss 19 Exclusive: शो 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह ने टेली टॉक को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया। अशनूर के पिता ने आखिरकार खुलासा किया कि उन्होंने घर में अंदर तान्या मित्तल को अपने पैर छूने क्यों नहीं दिए। आखिर क्यों अशनूर के पिता ने तान्या को आशीर्वाद ना देने का फैलसा किया।

Image

Image Source: Instagram

Bigg Boss 19 Exclusive: टीवी दुनिया का घर-घर चाव से देखे जाने वाला शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है। हर दिन कोई नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर मेकर्स स्क्रीन्स पर हाजिर हो जाते हैं। इन दिनों शो में 'टिकेट टू फिनाले' की रेस चल रही है जिसे गौरव खन्ना ने जीत लिया। सीधा गौरव खन्ना ने अपनी जगह फिनाले में बनाई। वहीं इस बीच अशनूर कौर के पिता जब से 'बिग बॉस 19' के घर में गए थे उन्हे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फैमली वीक के दौरान तान्या मित्तल ने अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह के पैर छूने की कोशिश की थी। लेकिन अशनूर कौर के पिता ने तान्या को ऐसा करने से मना कर दिया लेकिन क्यों जानिए इस रिरपोर्ट में।

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के पिता गुरमीत सिंह ने कहा, 'हमारे घर में बेटियों को पांव नहीं छूने देते। मैंने बस उसी चीज का मन रखा है, मैंने मना किया है। इसलिए नहीं कि मुझे कोई गुस्सा है या कुछ उसके लिए मेरे मन में है। हां, जो बातें हुई हैं घर के अंदर अशनूर के बारे में, वो किसी भी माता-पिता को चुबेगी। अपने बच्चे को लेकर कोई भी बुरी बात कहेगा तो वो दिल को दर्द देती है। मैंने बड़े ही प्यार और समझाने के तरीके से तान्या मित्तल से बात की। क्योंकि हर एक बच्चा प्यारा है अपने माँ-बाप को। कोई भी माँ-बाप नहीं चाहेंगे की उनके बच्चे के बारे में कोई गलत बोले।'

सोशल मीडिया पर अशनूर के पिता को इस चीज के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने इस चीज को लेकर सफाई दी। इसी के साथ शो 'बिग बॉस 19' से इस हफ्ते बेघर होने के लिए पूरा घर नॉमिनेटेड है। टिकेट टू फिनाले जीतकर अब गौरव खन्ना नॉमिनेशन से सेफ हुए। वहीं बता दें 7 दिसंबर को शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक मेकर्स ने कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article