Bigg Boss 19 Biggest Update: सलमान खान का विवादित शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बनआ हुआ है। मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि शो को ज्यादा से ज्यादा जनता का प्यार मिल सके। 'बिग बॉस 19' के पहले दो एपिसोड को जनता से याचा रीस्पान्स मिलता दिख रहा है। लेकीन टीआरपी लिस्ट में क्या ये शो जगह बना पाएगा या नहीं देखना दिलचस्प होने वाला है। इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई जिसे सुनकर सभी सन्न रह जाएंगे। गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' के चक्रव्यू में फंस चुके हैं लेकीन कैसे जानिए इस रिपोर्ट में।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने दावा किया है कि शो में फरहाना भट्ट की वापसी हुई है गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के चलते। बिग बॉस ने शो में एक नया एप रूम इंटरोड्यूस किया है जिसमें घरवालों को अच्छे और बुरे ट्रेंड को लेकर जानकारी दी जाएगी। इस रूम में पहले कंटेस्टेंट गौरव खन्ना गए जिन्हे खुद फरहाना ने भेजा था। जैसे ही गौरव ने कमरें में कदम रखा जिसमें रेड लाइट जलने लगी यानी बुरा ट्रेंड। इस दौरान खेल खेलते हुए 'बिग बॉस 19' ने गौरव को धर्म संकट में डालते हुए दो विकल्प दिए। पहला ऑप्शन था फरहाना भट्ट की घर में वापसी दूसरा था घरवालों को मिल रहा सप्ताहिक राशन को आधा कर दिया जाएगा।
बड़ी चतुराई से दिमाग लगाकर गौरव ने फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की वापसी का विकल्प चुना और राशन को कम होने से बचा लिया। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या गौरव के इस फैसले को अन्य घरवाले अच्छा मानेंगे या बुरा। जैसा कि आप सभी को मालूम है फरहाना भट्ट पहले से ही सीक्रिट रूम में थी। पहले ही दिन घरवालों ने मिल्कर फरहाना को गेम से बाहर कर दिया था।
