टीवी मसाला

Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा और फरहाना भट्ट के बीच हुई भयंकर लड़ाई, गुस्से में कंटेस्टेंट ने तोड़ी खाने की प्लेट

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया है जिसमे फरहाना भट्ट ने हद पार कर दी। शहबाज संग हुई लड़ाई के चलते फरहाना ने घर में तोड़-फोड़ की है जिसे देख हर कोई शॉक है, यहाँ देखिए लेटेस्ट प्रोमो।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का मसालेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन तमाशे देखने को मिलता है। जैसे जैसे शो अपना फिनाले वीक की ओर बढ़ रहा है घर में रिश्तों के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के गेम का रुख भी बदल रहा है। दुश्मन दोस्त बन रहे हैं तो दोस्त दुश्मन। ये सब बिग बॉस में चलता रहता है लेकिन लड़ाई हमेशा ही एक अलग रूप लेकर बाहर आती है। शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने प्रोमो शेयर किया है जिसमें फरहाना भट्ट शहबाज बडेशा संग लड़ाई के बाद कांच की प्लेट गुस्से में तोड़ देती है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर में झगड़ा शुरू हुआ जब शहबाज बडेशा फरहाना भट्ट को ड्यूटी पूरी करने को कहा, 'बर्तन धो ले, नहीं तो तेरे बिस्तर पर लाकर रख दूंगा। ये साफ कर सबकुछ साफ होना चाहिए।' ये सुन फरहाना भट्ट गुस्से में कहती है कि मुझे पता है क्या करना है तू अपना काम कर। गुस्से में चूर फरहाना किचन एरिया में रखी कांच की प्लेट क तोड़ देगी ये कहते हुए कि मुझे नहीं खाना कुछ और अब बात खत्म। वहीं शहबाज भी चीखते हुए नजर आए कि फरहाना भट्ट 'आउट ऑफ माइन्ड वूमेन' है। ये बेवकूफ औरत है। फरहाना भट्ट और शहबाज के बीच जमकर तू-तू मैं मैं होती है। खबर है कि बदकिस्मती से, उड़ते हुए टुकड़े तान्या मित्तल को लगे, जो पास में अशनूर और अमाल के साथ थीं, जिससे वह डर गईं और रोने लगीं।

जैसा की आपको मालूम है की फरहाना भट्ट ने शुरू से ही घर में काम नहीं किया। ऐसे में फरहाना भट्ट और शहबाज की लड़ाई मे घर का माहोल पूरे तरीके से बदलकर रख दिया। देखना दिलचस्प होगा कि क्या फरहाना भट्ट को प्लेट तोड़ने के लिए सजा मिलेगी या नहीं। वहीं बात करें 'टिकेट टू फिनाले' की तो रुमर्स हैं गौरव खन्ना के ये हाथ लगी है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, शहबाज बडेशा, प्रणित मोरे, मालती चाहर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और अशनूर कौर नॉमिनेटेड हैं। फिनाले वीक से पहले किसका पत्ता कटेगा ये देखना काफी मजेदार होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article