Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Gives High Rating To Abhishek Bajaj In Ranking Task: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। फरहाना भट्ट की कैप्टेंसी टास्क का काल शुरू हो चुका है। लेकिन लगातार ड्यूटीज में लापरवाही होने के कारण लोगों ने उन्हें फेल कैप्टन कहना शुरू कर दिया है। वहीं अब फरहाना भट्ट को बिग बॉस ने एक टास्क किया है, जिसमें उन्हें कंटेस्टेंट्स को 1 से लेकर 20 तक में रेटिंग देनी थी। जहां एक नंबर सबसे कम होता तो वहीं 20 सबसे ज्यादा रेटिंग होती। हैरत की बात तो यह है कि इस टास्क में फरहाना भट्ट, बसीर अली और जीशान कादरी से ज्यादा अभिषेक बजाज पर महरबान नजर आईं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर बिग बॉस तक ने अपडेट दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैप्टन फरहाना भट्ट ने जहां सबसे कम रेटिंग अशनूर कौर और प्रणित मोरे को दी। वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यादा रेटिंग शहबाज बडेशा को दी। फरहाना भट्ट ने जीरो का ऑप्शन न होने के बाद भी प्रणित मोरे को जीरो पर रखा। वहीं अशनूर कौर को 1 रेटिंग, अमाल मलिक को 2, गौरव खन्ना को 3 रेटिंग, कुनिका सदानंद को 5 रेटिंग, नीलम गिरी और तान्या मित्तल को 8 रेटिंग, मृदुल तिवारी और जीशान कादरी को 10 रेटिंग, बसीर अली को 13 रेटिंग, नेहल चुडासमा को 15 रेटिंग, अभिषेक बजाज को 17 और शहबाज बडेशा को 20 रेटिंग दी।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट द्वारा दी गई इस रेटिंग पर दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "फरहाना ने कौन सा नशा फूंककर ये रैंकिंग दी है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मतलब शहबाज फर्स्ट और अभिषेक सेकंड, बसीर को टॉप 3 में भी नहीं लिया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मुझे कंफ्यूजन है कि फरहाना को लगता है कि अभिषेक का योगदान बसीर अली से ज्यादा है।"
