Bigg Boss 19 News: टीवी दुनिया का घर घर चाव से देखने जाने वाला शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ धमाल मचा रहा है। जनता 'बिग बॉस 19' का एक भी एपिसोड मिस नहीं कर रहे। टीवी से ज्यादा लोग इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखना पसंद कर रहे हैं। शो की व्यूर शिप भी काफी बढ़ती हुई दिखाई दी। शो को शुरू हुए 5 हफ्ते बीत चुके हैं और अब घर से सिर्फ 3 कंटेस्टेंट एलमिनीनेट हुए। जी हाँ, कल वीकेंड का वार में आवेज दरबार को सलमान खान ने घर से बाहर का रास्ता दिखाया। अब जनता इस इविक्शन से बेहद नाराज हैं और इसका गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाला गया जो काफी ट्रेंड भी कर रहा है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कल वीकेंड का वार में आवेज दरबार (Awez Darbar) की छुट्टी हो गई जिसके चलते घरवालों के साथ-साथ जनता भी काफी शॉक थी। प्रणित मोरे (Pranit More) और अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) आवेज दरबार के इविक्शन के बाद घर में खूब रोए। सिर्फ यही नहीं जनता को आवेज दरबार के एलिमिनेशन से ठेस पहुंची। दर्शक मेकर्स पर उंगली उठाते हुए आवेज दरबार के इविक्शन को अनफ़ेयर यानी अनुचित बता रहे हैं। एक यूजर ने गुस्सा निकालते हुए 'बिग बॉस 19' के मेकर्स के लिए लिखा, 'तो क्या हुआ, कौन नॉमिनेट होता है, या तो मेकर्स अपनी मर्ज़ी से घर से बेघर कर देंगे या फिर कोई बेघर नहीं होगा। जनता की कोई भूमिका नहीं है। उनके लिए कोई सीक्रेट रूम नहीं था, क्यों?' वहीं एक यूजर भड़कते हुए लिखता है, 'अनफेयर इविक्शन ऑफ आवेज दरबार।'
आवेज दरबार के इविक्शन को गलत सिर्फ जनता ही नहीं बल्कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने भी गलत ठहराया। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव आवेज के सपोर्ट में उतरे। जनता चाहती थी कि आवेज को फरहाना और नेहल की ही तरह सीक्रेट में भी भेजा जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
