टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज के एविक्शन को आवेज दरबार ने बताया 'गलत', बोले- खुद से ज्यादा ये एलिमिनेशन चुभा...

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Calls Awez Darbar Eviction Unfair: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से अभिषेक बजाज का एविक्शन हो चुका है। लेकिन उनके इस एविक्शन ने न केवल दर्शकों को बल्कि उनके को-कंटेस्टेंट्स को भी हैरान करके रख दिया है। आवेज दरबार ने इस एविक्शन को 'अनफेयर' बताया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, ्भिषेक बजाज इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Calls Awez Darbar Eviction Unfair: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में हर किसी की गेम दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही है। लेकिन हाल ही में शो से हुए एविक्शन ने दर्शकों के होश उड़ाकर रख दिये हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 19' से नीलम गिरी तो बाहर हुई हीं, साथ ही अभिषेक बजाज का भी पत्ता कट गया है। जहां एक तरफ नीलम गिरी के बेघर होने से दर्शक संतुष्ट हैं तो वहीं दूसरी ओर अभिषेक बजाज के बेघर होने से दर्शक ही नहीं बल्कि स्टार्स के भी होश उड़ गए हैं। जहां पहले मनु पंजाबी ने अभिषेक बजाज के एविक्शन पर नाराजगी जाहिर की। वहीं अब आवेज दरबार ने ट्वीट साझा कर अभिषेक बजाज के एविक्शन को 'अनफेयर' और 'गलत' ठहराया है।

आवेज दरबार ने अभिषेक बजाज के एविक्शन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक्टर की एक बात भी याद की। आवेज दरबार ने लिखा, "अभिषेक बजाज की एक लाइन आज भी दिमाग में घूम रही है। 'जब पावर या कनेक्शन्स ना हों तो मौके हमेशा छीन लिये जाते हैं।' तब सिर्फ बात लगी थी, आज सच लग रही है। मुझे मेरे एविक्शन से ज्यादा बजाज के एलिमिनेशन की खबर दिल को चुभी है। पहले दिन से प्योर और सच्चा। हर दिन अपना 100 प्रतिशत दिया इस शो को, इतने सच्चे इंसान को इतना गलत नतीजा मिलना, बहुत ही गलत हुआ।"

बता दें कि 'बिग बॉस 19' में सलमान खान ने पहले ही बता दिया था कि गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट नॉमिनेशन में सुरक्षित होते हैं। उन्होंने प्रणित मोरे को अधिकार दिया कि वह किसी एक सदस्य को सुरक्षित कर सकते हैं। ऐसे में उन्होंने अशनूर कौर को घर से बेघर होने के लिए सेफ कर लिया। लेकिन इसके बाद ही सलमान खान ने बताया कि अभिषेक बजाज और नीलम गिरी घर से बेघर होते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article