एजुकेशन

'Keep it 100' इंग्लिश स्लैंग का क्या अर्थ है? जानें इसका सही मतलब और बोलचाल में इस्तेमाल करने का तरीका

इंग्लिश में बोलचाल को प्रभावी और आकर्षक बनाने के लिए अक्सर की प्रकार के स्लैंग का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा ही एक स्लैंग है Keep it 100। आइए आपको इसका अर्थ के साथ इसके इस्तेमाल के बारे में बताएं।

Image

'Keep it 100' इंग्लिश स्लैंग का क्या अर्थ है? (Photo - AI/Newsroom Verified)

Advanced English Learning: आधुनिक डिजिटल युग और सोशल मीडिया के दौर में अंग्रेजी भाषा और उसके मुहावरों का स्वरूप काफी तेजी से बदल रहा है। आज की युवा पीढ़ी और पॉप कल्चर में कई ऐसे नए-नए स्लैंग्स और फ्रेज है, जिसका इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन इन स्लैंग और फ्रेज की सबसे खास बात यह है कि वह आपको किताबों और शब्दकोशों में नहीं मिलेंगे। ऐसा ही एक बेहद लोकप्रिय अंग्रेजी स्लैंग है—"Keep it 100" (या 'Keep it a hundred')।

जब कोई व्यक्ति किसी से पूरी तरह सच बोलने, ईमानदार रहने या अपनी भावनाओं को बिना किसी दिखावे के व्यक्त करने की बात कहता है, तो वह इस लोकप्रिय स्लैंग का प्रयोग करता है। यदि आप भी अपनी अंग्रेजी बोलचाल और चैटिंग को आधुनिक और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो इस स्लैंग का अर्थ और इसका सही संदर्भ समझना आपके लिए बेहद जरूरी है।

'Keep it 100' का शाब्दिक और असली अर्थ क्या है?

अगर आप इस फ्रेज के शाब्दिक अर्थ पर गौर करें, तो अंग्रेजी की गिनती '100' (एक सौ) पूर्णता या 100% सच्चाई का प्रतीक मानी जाती है। प्रतिशत (%) के हिसाब से 100% का मतलब होता है—पूरा, शत-प्रतिशत खरा और मिलावट रहित। इसी कॉन्सेप्ट से यह स्लैंग बना है। जब कोई आपसे "Keep it 100" कहता है, तो उसका सीधा सा मतलब होता है कि "पूरी तरह सच बोलो", "दिखावा मत करो" या "जो असलियत है, उसे बिना किसी झूठ या पर्दादारी के बयां करो"। इसे आप हिंदी की आम बोलचाल के उस मुहावरे से जोड़ सकते हैं, जिसमें हम कहते हैं— "सौ आने सच बोलना" या "बिल्कुल खुलकर और सच्ची बात कहना"।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -CSIR UGC NET 2026 आवेदन में करेक्शन करने की अंतिम तिथि आज

यह स्लैंग कहां से आया और इसका इतिहास क्या है?

यह स्लैंग मुख्य रूप से अमेरिकी हिप-हॉप संस्कृति और अफ्रीकी-अमेरिकी वर्नाकुलर इंग्लिश (AAVE) से निकलकर पूरी दुनिया में फैला है। नब्बे के दशक के रैप गानों और शहरी संस्कृति में "Keeping it real" (असली बने रहना) का चलन था, जो आगे चलकर बदल गया और "Keep it 100" या "Keep it 50" (जहां 50 का मतलब आधा और 100 का मतलब पूरा सच होता है) के रूप में लोकप्रिय हो गया। आज इंस्टाग्राम, टिकटॉक, एक्स (ट्विटर) और व्हाट्सएप चैट्स पर युवा पीढ़ी इसका खुलकर इस्तेमाल करती है।

किन परिस्थितियों में किया जाता है इस स्लैंग का इस्तेमाल?

दिए गए उदाहरणों से न केवल आप यह समझ पाएंगे कि इस स्लैंग का इस्तेमाल कैसे करना है, बल्कि इसके माध्यम से आप अपनी परिस्थितियों के अनुसार नए वाक्य भी तैयार कर पाएंगे।

"let's keep it 100—did you actually like the movie or were you just pretending?" (भाई, बिल्कुल सच-सच बताओ—क्या तुम्हें सचमुच फिल्म पसंद आई थी या तुम सिर्फ नाटक कर रहे थे?)

"I'm going to keep it 100 with you, this business idea is going to take a lot of hard work." (मैं तुम्हारे सामने बिल्कुल साफ और सच्ची बात रख रहा हूं, इस बिजनेस आइडिया में बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।)

"Stop sugarcoating things and keep it 100 about what happened yesterday." (बातों को घुमाना बंद करो और कल जो हुआ उसके बारे में एकदम सौ प्रतिशत सच बताओ।)

"I respect my mentor because he always keeps it 100, no matter how harsh the reality is." (मैं अपने गुरु का सम्मान करता हूं क्योंकि वह हमेशा एकदम खरी और सच्ची बात कहते हैं, चाहे सच्चाई कितनी भी कड़वी क्यों न हो।)

"Keeping it 100, I don't think this dress suits the occasion." (बिल्कुल दो टूक और सच कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि यह ड्रेस इस अवसर के हिसाब से सही है।)

"To keep it 100, I was scared before the interview, but I managed to do well." (बिल्कुल सच बात तो यह है कि इंटरव्यू से पहले मैं डर गया था, लेकिन मैंने जैसे-तैसे अच्छा प्रदर्शन किया।)

"Social media is full of fake filters; I just prefer to keep it 100 in real life." (सोशल मीडिया झूठे फिल्टरों से भरा पड़ा है; मैं असल जिंदगी में बिल्कुल साधारण और वास्तविक रहना पसंद करता हूं।)

"Let’s keep it 100—our current sales strategy isn't working, and we need a new plan." (बिल्कुल खरी बात करते हैं—हमारी मौजूदा बिक्री रणनीति काम नहीं कर रही है, और हमें एक नई योजना की जरूरत है।)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Paraguay में विदेशी छात्रों के लिए क्या हैं वीजा नियम?

"He kept it 100 and admitted that he forgot to submit the report on time." (उसने बिना किसी बहाने के बिल्कुल सच स्वीकार किया कि वह समय पर रिपोर्ट जमा करना भूल गया था।)

"If we want this friendship to last long, we need to always keep it 100 with each other." (अगर हम चाहते हैं कि यह दोस्ती लंबी चले, तो हमें हमेशा एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह ईमानदार और स्पष्ट रहना होगा।)

रोजमर्रा की बोलचाल में इसका प्रयोग कैसे करें?

आप अपनी अनौपचारिक बातचीत में इस स्लैंग को बहुत आसानी से इस्तेमाल सकते हैं। अपने साथ आप दूसरों पर भी इसे अप्लाई करते हुए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी बातों को प्रभावी बनाने के साथ उन्हें आकर्षक बनाती है। अगर आप भी एडवांस्ड इंग्लिश में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article