टीवी मसाला

Bigg Boss 19: "तान्या चालाक लोमड़ी..." घर से बाहर आते ही अशनूर कौर ने मारा ताना

Ashnoor targets Tanya Mittal: बिग बॉस 19 के घर से बाहर आने के बाद अशनूर कौर ने मीडिया से बात की है और कहा है कि घर के अंदर तान्या मित्तल काफी फेक हैं। अशनूर ने ये भी बताया है कि तान्या को पता रहता है कि वो क्या कर रही है लेकिन वो लोगों को दिखाने के लिए ड्रामा करती है।

Image

Image Source: Bigg Boss 19

Ashnoor targets Tanya Mittal: टीवी इंडस्ट्री की क्यूट अदाकारा अशनूर कौर बिग बॉस 19 से बीते हफ्ते बाहर आ गई। उन्हें फैंस फिनाले में देख रहे थे क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और बिग बॉस बॉस 19 फिनाले से एक कदम पहले ही वो शो से बाहर हो गईं। शो से बाहर आने के बाद से ही अशनूर कौर लगातार मूडिया से बात कर रही हैं और अपने साथी कंटेस्टेंट्स पर विचार शेयर कर रही हैं। एक ऐसे ही इंटरव्यू के दौरान अशनूर कौर ने तान्या मित्तल को फेक और चालाक बताया है। अशनूर ने कहा है कि तान्या शो पर जितना दिखावा करती हैं, वो झूठ है। अशनूर के अनुसार, तान्या मित्तल मुखौटे के पीछे अपनी असली इमेज छुपाकर रखती हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए अशनूर कौर ने बताया है, "तान्या बहुत ही स्मार्ट है। वो चालाक प्लेयर है जो बहुत दिखावा करती है। तान्या को पता होता है कि वो क्या कर रही है और क्यों कर रही है। वो जितना दिखावा करती है, मैं उतना दिखावा नहीं कर सकती हूं। मेरे अंदर से वो आएगा ही नहीं क्योंकि मैं वैसी नहीं हूं। किसी के चेहरे पर कुछ और होना और किसी के पीछे कुछ और होना... मुझे नहीं आता है।"

अशनूर कौर ने बिग बॉस 19 के घर से बाहर आने के बाद टाइम्स नाउ नेटवर्क के साथ भी बात की और बताया कि वो फिनाले में न जा पाने की वजह से उदास हैं। अशनूर के अनुसार, "मैं अब तक ये प्रोसेस ही कर रही हूं कि मैं फिनाले में नहीं पहुंच पायी हूं। मैं घर के अंदर गई ही इस मंशा से थी कि मैं जीतकर आऊंगी। शो से बाहर निकलना मेरे लिए आसान नहीं था और मुझे इससे धक्का पहुंचा है।"

बताते चलें कि शो में एक टास्क के दौरान अशनूर के हाथों तान्या को चोट लग गई थी। इसके बारे में बात करते हुए अशनूर ने कहा है कि तान्या से उनकी बात हो गई थी कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था। जिसके बाद दोनों के बीच के मतभेद साफ हो गए थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article