Bigg Boss 19: सलमान खान का विवादित शो 'बिग बॉस 19' के लॉन्च होने का इंतजार हर कोई कर रहा है। सिर्फ यही नहीं शो अपने 19 वें सीजन के साथ 24 अगस्त को टीवी पर दस्तक देगा। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान इस होस्ट करेंगे जो कंटेस्टेंट की खटिया खड़ी करते हुए दिखाई देंगे। जैसे जैसे प्रीमियर की डेट पास आ रही है दर्शकों के दिलों की धड़कन भी तेज हो रही है। खबर सामने आ रही है कि शो में हंसी का तड़का लगाने के लिए 'बिग बॉस' के मेकर्स ने एक मशहूर कॉमेडियन को अप्रोच किया है।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ी एक खबर सामने आई है कि मेकर्स ने असली असगर (Ali Asgar) को ऑफर भेजा है। कपिल शर्मा शो में अली असगर ने दादी का रोल प्ले किया था जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार भी मिला था। दादी बन पता नहीं अली ने किन किन एक्टर को पप्पी भी दी है। दादी का किरदार निभाकर अली ने जनता का दिल तो जीत लिया था लेकिन अब वो कई समय से टीवी स्क्रीन से गायब चल रहे हैं। कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद अली मानों गायब से हो गए। ऐसे में मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनाने के लिए काफी उत्सुक हैं।
हालांकि अभी तक मेकर्स और अली असगर की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी के साथ 'बिग बॉस 19' के लिए अपूर्वा मखीजा, पूरव झा, खुशी दुबे, शैलेश लोढ़ा, हुनर अली जैसे कलाकारों का नाम सामने आ रहा है। इस बार 'बिग बॉस 19' की थीम है राजनीति जिसमें डेमोक्रेजी होने वाला है।
