टीवी मसाला

Bigg Boss 17: दो दिनों में ही आई विक्की जैन-अंकिता लोखंडे के बीच दरार, रोते-रोते कहा- 'तुमने मुझे हर्ट किया'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 18, 2023, 12:34 PM IST

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 में जोड़ी बनकर आए अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के रिश्ते में अब खटास आने लगी है। अभी मुश्किल से तीन दिन भी नहीं हुएं हैं कि दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे हैं। बिग बॉस 17 के लेटेस्ट प्रोमों में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

Image

Ankita Lokhande and Vicky Jain

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 में जोड़ी बनकर आए अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) के रिश्ते में अब खटास आने लगी है। अभी मुश्किल से तीन दिन भी नहीं हुएं हैं कि दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे हैं। बिग बॉस 17 के लेटेस्ट प्रोमों में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। एक तरह जहां अंकित, विक्की से परेशान हो गई हैं और रोने लगती हैं। वहीं दूसरी ओर विक्की उनसे माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

अंकिता का मानना है कि विक्की हर तरफ है बस उन्हीं के साथ नहीं है जबकि दोनों ने एक दूसरे से वादा किया था कि बिग बॉस के घर में हम एक दूसरे के लिए रहेंगे। विक्की से बात करते हुए अंकिता इमोशनल हो जाती हैं और फूट-फूट कर रोने लगती हैं। जिसकी बाद विक्की को भी अपने किए का पछतावा होने लगता है।

अंकिता लोखंडे को विक्की ने किया हर्ट

विक्की जैन से बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने कहा, 'मुझे यहां और कोई हर्ट नहीं कर सकता है, सिर्फ मेरा अपना ही कर सकता है और तूने मुझे हर्ट किया है।' बिग बॉस के इस प्रोमो को देखने के बाद ज्यादातक यूजर्स का मानना है कि अंकित फालतू में इनसिक्योर हो रही हैं। विक्की जैन बिग बॉस की गेम को समझने की कोशिश कर रहे हैं, जो सही भी है.।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article