टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान ने 'बिग बॉस 17' होस्ट करने के लिए ली मोटी रकम, पर एपिसोड की फीस जान उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 15, 2023, 06:48 PM IST

Bigg Boss 17: शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) अपने दमदार अंदाज में फैंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हर बार की तरह सलमान खान की फीस चर्चा में है। एक्टर ने बिग बॉस 17 को होस्ट करने के लिए मोटी रकम ली है।

Image

Salman Khan BB 17 (credit Pic: Instagram)

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ऑनएयर होने वाला है। मेकर्स शो की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए लगातार प्रोमो शेयर कर रहे हैं। सलमान खान इस शो को लंबे समय से होस्ट कर रहे हैं। सलमान अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से दर्शकों को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। फैंस बिग बॉस 17 के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह सलमान की फीस फिर से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान ने बिग बॉस 17 के लिए मोटी रकम ली है।

सलमान ने बिग बॉस 17 के लिए ली मोटी रकम

सलमान टीवी के मोस्ट पॉपुलर होस्ट हैं। भाईजान ने इस बार पिछले सभी सीजन से ज्यादा फीस ली है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने पर एपिसोड के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज किए है। इसका मतलब हर हफ्ते सलमान 12 करोड़ रुपये लेंगे। भाईजान इस शो की सक्सेस का सबसे बड़ा फेक्टर है। फैंस वीकेंड पर सलमान को देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

बिग बॉस 17 में इस बार सिंगल वर्सेज कप्लस की थीम है। शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा,नील भट्ट, मुनव्वर फारुकी, जिग्ना वोरा समेत कई पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले हैं। घर को इस बार तीन हिस्सों में बांटा गया है। शो में कंटेस्टेंट्स को दिल, दिमाग और दम के साथ खेलना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article