Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 कुछ ही घंटों में ऑन एयर होने वाला है। फैंस शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स लगातार शो के कंटेस्टेंट्स के प्रोमो शेयर कर रहे हैं। शो में टीवी और यूट्यूब के कई चहेते सितारे नजर आने वाले हैं। इस बार घर में सिंगल वर्सेज कपल्स की थीम है। मेकर्स ने मुनव्वर फारुकी की एंट्री का प्रोमो शेयर किया है। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस मुनव्वर को पहले ही दिन से विनर बता रहे हैं।
वीडियो में मुनव्वर कावाली करते हुए दिखाई दिए। सलमान कहते हैं, अब तक तुम करते आए हो स्टैंड अप बाकी लोग वाह- वाह कहते है। सलमान कहते हैं कि कोई वाह- वाह नहीं करेगा। अगले वीकेंड में जब घर पर आऊ तो तुम कहना स्ट अप। किसी की मत करना पेन डाउन और दुआ करना कि फिनाले पर मैं करूं तुम्हारा हैनडाउन।
मुनव्वर बने सलमान खान के फेवरेट
शो में मुनव्वर के अलावा ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, जिग्ना वोरा, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे समेत कई पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले हैं। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। घर को इस बार तीन हिस्सों में बांटा गया है। घर को यूरोपियन लुक में डिजाइन किया गया है। इस बार घर में कंटेस्टेंट्स पहली बार फोन का इस्तेमाल कर पाएंगे।
