टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में कदम रखते ही सलमान का दिल जीत गए Munawar Faruqui, मन्नारा चोपड़ा की बजा दी बैंड

Munawar Faruqui Impresses Salman Khan In Bigg Boss 17: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में मुनव्वर फारूकी ने सेकंड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारी है। उन्होंने न केवल सलमान खान को इंप्रेस किया, बल्कि प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा की बैंड भी बजा दी।

Image

Bigg Boss 17 में हुई मुनव्वर फारूकी की एंट्री

Munawar Faruqui Impresses Salman Khan In Bigg Boss 17: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने टीवी पर धांसू एंट्री मारी है। शो को देखकर कहा जा सकता है कि यह टीआरपी किंग बनने के लिए भी तैयार है। जहां मन्नारा चोपड़ा ने 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में पहला कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारी थी तो वहीं मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) दूसरे कंटेस्टेंट बनकर शो में आए हैं। खास बात तो यह है कि उन्होंने आते ही न केवल सलमान खान को इंप्रेस किया, बल्कि प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा की बैंड भी बजा दी।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की एंट्री को लेकर फैंस भी बहुत एक्साइटेड थे। स्टेज पर एंट्री करते ही सलमान खान ने उनका टेस्ट ले लिया। सलमान खान ने मुनव्वर फारूकी को घर की कुछ स्थितियां बताते हुए उनपर शायरी बनाने के लिए कहा। खास बात तो यह है कि सलमान खान के इस टेस्ट पर मुनव्वर फारूकी खरे भी उतरे।

मुनव्वर फारूकी ने मन्नारा चोपड़ा की बजाई बैंड

बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में सलमान खान को इंप्रेस करने के बाद मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने घर में कदम रखा, जहां उनकी मुलाकात मन्नारा चोपड़ा से हुई। उन्होंने जाते ही मन्नारा और प्रियंका का रिश्ता पूछ डाला, जिसपर एक्ट्रेस को बताना पड़ा कि वह उनकी बुआ की बेटी हैं। मन्नारा चोपड़ा ने मुनव्वर को बताया कि वह पूरा घर देख चुकी हैं, लेकिन जब मुनव्वर ने घर के बारे में कुछ सवाल पूछे तो वह नहीं बता पाईं। इसपर मुनव्वर फारूकी ने कहा, "प्रियंका चोपड़ा की बहन है, इसका मतलब यह थोड़ी है कि इसकी सारी बातों पर भरोसा कर लूं।" इतना ही नहीं, बिग बॉस के घर के नियम तोड़ने पर भी मुनव्वर ने मन्नारा चोपड़ा को ताने मारे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article