टीवी मसाला

Bigg Boss 17: इन दो कंटेस्टेंट्स पर मेहरबान हुए बिग बॉस, घर में कदम रखते ही थमा दी कैप्टेंसी

Bigg Boss 17 These Contestants Gets Captaincy After Entering In House: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का आगाज होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। खास बात तो यह है कि घर में कदम रखते ही दो कंटेस्टेंट्स के हाथ में कैप्टेंसी भी लगी है।

Image

Bigg Boss 17 में इन दो कंटेस्टेंट्स को मिली कैप्टेंसी

Bigg Boss 17 These Contestants Gets Captaincy After Entering In House: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। सलमान खान के इस शो के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के कई प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुके हैं जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 17' में कदम रखते ही दो कंटेस्टेंट्स पर बिग बॉस ऐसा मेहरबान हुए कि उन्हें कैप्टेंसी ही पकड़ा दी।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में यूं तो कई नामी सितारे कदम रख रहे हैं। लेकिन सनी आर्या और अनुराग डोभाल पर बिग बॉस मेहरबान दिखाई दिये। उन्होंने न केवल दोनों कंटेस्टेंट्स को दिमाग वाले रूम में रखा, बल्कि घर की पूरी जिम्मेदारी यानी कैप्टेंसी भी पकड़ा दी। इस बात की जानकारी 'बिग बॉस 17' के फैनपेज द खबरी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। द खबरी के ट्वीट में लिखा नजर आया, "दिमाग रूम से नाता रखने वाले यूके 07 और सनी आर्या को कैप्टेनशिप की जिम्मेदारी दी गई है।"

'बिग बॉस' के इस फैसले से जहां कुछ फैंस खुश नजर आए तो वहीं कुछ यूजर्स ने यह कहकर दोनों कंटेस्टेंट्स को ताना मारा कि उनके पास दिमाग भी है या नहीं। बता दें कि सनी आर्या और अनुराग डोभाल की तरह ही जिगना वोरा और सना रईस खान को भी 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में दिमाग वाले रूम में रखा गया है। उन्हें बिग बॉस बड़ी जिम्मेदारियां भी सौंपने वाले हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article