टीवी मसाला

द कपिल शर्मा फेम Sugandha Mishra जल्द बनने वाली हैं मां, शादी के 2 साल बाद घर में आएगा नन्हा मेहमान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 15, 2023, 03:34 PM IST

Sugandha Mishra Flaunts Baby Bump: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुंगधा भोसले जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपने पति संकेत भोसले के साथ नजर आ रही हैं। सुंगधा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस संग ये गुड न्यूज शेयर की है।

Image

Sugandha and Sanket (credit pic: instagram)

Sugandha Mishra Flaunts Baby Bump: कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस को कपिल शर्मा शो से घर-घर में पहचान मिली थीं। एक्ट्रेस को उनकी जबरदस्त कॉमिंग टाइम के लिए जाना जाता है। सुगंधा ने साल 2021 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संकेत भोसले (Sanket Bhosale) से शादी कर ली थी। शादी के 2 साल बाद मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने फैंस संग गुडन्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस ने पति संकेत के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट हुए करते हुए फोटो शेयर की हैं।

सुंगधा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, द बेस्ट अभी आने वाला है। हम नए सदस्य से मिलने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। आप अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।

सुंगधा मिश्रा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

फोटो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहे हैं। फोटो में सुंगधा के साथ उनके पति संकेत भी नजर आ रहे हैं। संकेत और सुगंधा की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। दोनों अपनी जबरदस्त कॉमेडी से फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं।

सुंगधा और संकेत को पेरेंट्स बनने के लिए फैंस ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। संकेत अपनी पत्नी के साथ अक्सर रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं। कपल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article