Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर (Bigg Boss 17 Grand Premiere) बीते दिन हो चुका है। सलमान खान (Salman Khan) ने सभी कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के घर में एंट्री दे दी है। इस बार घर में कुल 17 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है। अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, फार्मासिस्ट नावेद सोल, जिग्ना वोरा, मन्नारा चोपड़ा, सोनिया बंसल, अनुराग डोभाल, रिंकू धवन, फिरोजा खान, अरुण श्रीकांत, नाविद सोले, सना रईस खान का नाम शामिल है। जिसके बाद अब बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमों में अभिषेक कुमार घर में तांडव मचाते नजर आ रहे हैं।
वह ईशा, सनी और अरुण से जमकर लड़ाई कर रहे हैं। जिसके बाद पूरा घर परेशान होता नजर आ रहा है। बिग बॉस 17 का ये लेटेस्ट प्रोमो देखने के बाद अब फैंस को लग ही अभिषेक को बिग बॉस से पहले ही दिन कोई बड़ी सजा मिल सकती है।
अभिषेक ने की धक्का मुक्की
बिग बॉस 17 के इस लेटेस्ट प्रोमो में अभिषेक और ईशा एक दूसरे पर चिल्लाते नजर आते हैं, जिसके बाद अरुण बीच में आ जाते हैं और अभिषेक के साथ उनका झगड़ा हो जाता है। जिसके साथ ही सनी के साथ भी अभिषेक धक्का मुक्की करने लगते हैं। अब लोगों का मानना है कि अभिषेक काफी ज्यादा एग्रैसिव हो रहे हैं। जिसकी जरूरत भी नहीं है। अब देखना होगा कि आज के एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है।
