Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार एंट्री की। घर में सबसे आखिरी में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) की एंट्री हुई। दोनों को शो उड़ारियां शो से पहचान मिली थी। ईशा और अभिषेक ने कुछ समय तक एक- दूसरे को डेट किया था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए दिलचस्प होने वाला है। स्टेज पर अभिषेक और ईशा में बहस हो गई। दोनों सलमान के सामने ही लड़ते -झगड़ते नजर आए।
प्रोमो वीडियो में दोनों एक- दूसरे के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बता करते हुए नजर आते हैं। अभिषेक कहते हैं कि मैं ईशा से प्यार करता था। लेकिन उसकी तरफ से कुछ नहीं था। दोनों एक- दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आए। ईशा कहती हैं कि अभिषेक बहुत ज्यादा पजेसिव था। वो मुझे हर चीज के लिए मना करता था।
सलमान के सामने अभिषेक- ईशा में हुआ झगड़ा
ईशा ने शो में दांवा किया कि अभिषके ने उनके साथ फिजिकल वायलेंसस किया था। इस पर अभिषेक बचाव करते हैं। अभिषेक भी ईशा पर वायलेंट होने का आरोप लगाते हैं। हालांकि दोनों ने कहा कि उनकी तरफ से एक- दूसरे के लिए कोई फीलिंग्स नहीं है। अब दोनों की शो में फिर से दोस्ती होती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।
