टीवी मसाला

BIGG Boss 17 contestants confirmed List: बिग बॉस के घर में इन सितारों के बीच होगी कांटे की टक्कर, कोई है यूट्यूबर है तो कोई कॉमेडियन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 15, 2023, 12:28 PM IST

BIGG Boss 17 contestants confirmed List: सलमान खान का शो कुछ ही घंटों में ऑन एयर होने वाला है। शो में टीवी के कई चहेते सितारे नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी से लेकर अंकिता लोखंडे का नाम शामिल है। आइए शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं।

Image

bb 17 confirmed contestants (credit pic: instagram)

BIGG Boss 17 contestants confirmed List: बिग बॉस 17 के ग्रैंड प्रीमियर की धमाकेदार शुरुआत का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान का शो कुछ ही घंटों में ऑनएयर होने वाला है। इस बार कंटेस्टेंट्स को दिल, दिमाग और दम के साथ खेलना होग। शो में इस बार सिंगल वर्सेज कपल्स की थीम है। मेकर्स शो की एक्साइटमेंट को बढ़ाए रखने के लिए लगातार प्रोमो शेयर कर रहे हैं। इस बार के खिलाड़ी काफी अलग होने वाले हैं। फैंस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। आइए जानते हैं शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स के बारे में।

बिग बॉस 17 में शामिल में होंगे ये कंटेस्टेंट्स

1. अंकिता लोखंडे

2. ईशा मालवीय

3. मुनव्वर फारूकी

4. जिग्ना वोरा

5. विक्की जैन

6. रिंकु धवन

7. मन्नारा चोपड़ा

8. नील भट्ट

9. ऐश्वर्या शर्मा

10. सेलेस्टी बैरागे

11. सनी आर्या

12. फिरोजा खान

13. अनुराग डोभाल

14. सना रहीस खान

15. जुनैद अहमद

बिग बॉस 17 काफी धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में घर की तस्वीरें शेयर की थी। घर को थीम के हिसाब से बनाया गया है। इस बार घर में कंटेस्टेंट्स फोन यूज कर पाएंगे। इसके अलावा घर में आर्काइव रूम है जहां पर पुरानी फुेटज देख सकते हैं। घर में कुछ कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में इस बार कैप्टन नहीं बनाए जाएंगे। इस बार घर में सिंगल डाइनिंग रूम नहीं बनाया गया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article