टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में हुईं एक्स क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा की एंट्री, डॉन छोटा राजन के एक कॉल ने बना दिया था अपराधी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 15, 2023, 11:01 AM IST

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान का शो कुछ ही घंटों में ऑनएयर होने वाला है। फैंस शो के दिलचस्प कंटेस्टेंट्स को देखने के लिए बेकरार है। घर में एक्स क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा नजर आएंगी। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। साल 2011 में जिग्ना का नाम ज्योतिर्मय डे हत्या में सामने आया था।

Image

Bigg Boss 17 Promo (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 कुछ ही घंटों में ऑनएयर होने वाला है। फैंस शो के ग्रैंड प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार शो में कई दिलचस्प चेहरे देखने को मिलने वाले हैं। मेकर्स शो के क्रेज को बनाए रखने के लिए लगातार प्रोमो शेयर कर रहे हैं। प्रोमो में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिल रही हैं। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में पत्रकार जिग्ना वोरा (Jigna Vora) की झलक देखने को मिली है।

जिग्ना वीडियो में कहती हैं कि सिटी में जब भी कहीं क्राइम होता था। सबसे पहला कॉल मुझे आता था। लेकिन एक ऐसा समय आया जब मैं खुद ब्रेकिंग न्यूज बन गई और इन्हीं न्यूज ने मेरी जिंदगी बदल दी। मैं एक टाइम की एक्स क्राइम रिपोर्टर अब खुद आ रही हूं बिग बॉस के घर में।

बिग बॉस के घर में आएंगी जिग्ना वोरा

जिग्ना का नाम साल 2011 में ज्योतिर्मय डे हत्या में सामने आया था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने जिग्ना और छोटा राजन पर ज्योतिर्मय की हत्या करने का आरोप लगाया था। इस केस में जिग्ना को 6 साल तक जेल में रहना पड़ा था। बाद में कोर्ट ने उन्हें निर्दोष मानते हुए जेल से रिहा कर दिया था। डॉन छोटा राजन के एक कॉल ने उनकी जिंदगी बर्बाद करके रख दी।

जिग्ना एक समय की फेमस क्राइम रिपोर्टर थीं। उन्हें उनके काम के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिले थे। उनकी लाइफ पर हंसल मेहता ने वेब सीरीज स्कूप बनाई थी। स्कूप में करिश्मा तन्ना ने जिग्ना वोरा का रोल प्ले किया था। जिग्ना रियल लाइफ में कैसी है। ये देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article