टीवी मसाला

Bigg Boss 17 पर सलमान खान के सामने पिटे सनी आर्या, दूसरी लड़की संग पकड़ते ही बीवी ने लगाई क्लास

Bigg Boss 17 Sunny Arya Beaten By Wife: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' की शुरुआत हो चुकी है। अभी तक कई कंटेस्टेंट्स भी शो में आ चुके हैं। इन सबके बीच प्रैंक मास्टर सनी आर्या की भी एंट्री हुई। लेकिन वह मंच पर ही बीवी से पिट गए।

Image

Bigg Boss 17 के मंच पर पिटे सनी आर्या

Bigg Boss 17 Sunny Arya Beaten By Wife: सलमान खान के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की शुरुआत हो चुकी है। अभी तक मुनव्वर फारूकी से लेकर मन्नारा चोपड़ा तक सलमान खान के घर में कदम रख चुके हैं। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन फैंस के दिल पर छा गए तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें निराश भी किया। वहीं हाल ही में तहलका प्रैंक यानी सनी आर्या (Sunny Arya) की 'बिग बॉस 17' में एंट्री हुई। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मंच पर ही उनकी पत्नी ने उन्हें मारना शुरू कर दिया।

दरअसल, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में एंट्री के बाद सलमान खान ने सनी आर्या (Sunny Arya) को टास्क दिया। उन्होंने खानजादी और सनी आर्या के हाथ हथकड़ी में बंधवा दिये और सनी से खानजादी की तारीफ करने को कहा। सनी आर्या उनकी तारीफ कर ही रहे थे कि वहां पर उनकी पत्नी दीपिका आर्या आ धमकीं। उन्होंने पति को खानजादी के साथ देखकर न केवल जमकर बवाल किया, बल्कि उनकी पिटाई भी की। दीपिका आर्या ने सलमान खान से भी शिकायत की और कहा कि सर आपने तो हमारा तलाक करा दिया। अब इसे सुंदर लड़की मिल गई है और यह उसे नहीं छोड़ेगा।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के मंच पर सनी आर्या (Sunny Arya) और दीपिका आर्या के बीच तकरार यहीं पर खत्म नहीं हुई। वहीं दीपिका का यह तेवर देखकर खुद खानजादी भी डर गईं। लेकिन इन सबसे इतर सनी आर्या का यह अंदाज फैंस को भी बहुत पसंद आया। लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "यह तो बहुत एंटरटेनर हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सनी आर्या और सोनिया बंसल मजेदार लग रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article