टीवी मसाला

Bigg Boss 16 weekend ka vaar: करण जौहर ने लिया अब्दू का ऑटोग्राफ, टास्क के दौरान प्रियंका और निमृत के बीच दिखा टशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 12:02 AM IST

Bigg Boss 16 weekend Ka Vaar : वीकेंड का वार एपिसोड करण जौहर ने होस्ट किया। शो में जहां करण ने गोरी नागोरी की क्लास लगाई तो वहीं, कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की।

Image

bigg boss 16 (Credit Pic : Instagram)

Bigg Boss 16 weekend Ka Vaar : बिग बॉस का वीकेंड का वार हाई वोल्टेज ड्रामा से भरपूर रहा। आज के एपिसोड को फिल्म मेकर करण जौहर ने होस्ट किया। शो में जहां करण ने गोरी को अर्चना के साथ उनकी बदतमीती के लिए फटकार लगाई। वहीं, निमृत और बाकी घरवालों ने दिया प्रियंका को मन की सफाई करने का टैग। दर्शकों को प्रिंयका और अंकित का रोमांटिक डांस भी देखने को मिला। आइए बिना देर किए जानते हैं आज के एपिसोड की हाइलाइट्स के बारे में।

अर्चना और गोरी नागोरी के बीच हुआ बड़ा झगड़ा

अर्चना के कैप्टन बनने के बाद घरवालों उन्हें दंड दिलाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। घर के ज्यादातर सदस्यों ने अर्चना को परेशान किया। लेकिन गोरी नागोरी जबरदस्ती कैप्टन के रूम में जाकर फ्रूट्स खाती है। अर्चना गोरी को ये सब करने से मना करती हैं और दोनों के बीच बहुत बड़ा झगड़ा होता है। गोरी को एमसी स्टेन, निमृत और साजिद खान ने सपोर्ट किया। हालांकि इस मामले में करण ने गोरी की क्लास लगाई।

अर्चना के मुद्दों को लेकर शिव और प्रियंका में भी बहस हुई। इन सभी लड़ाई झगड़ों के बीच करण घरवालों के लिए एक टास्क लेकर आए। करण ने शालीन और टीना को कुछ कुछ होता के शाहरुख और काजोल बनने को कहा। इसके अलावा करण ने सौंदर्य और गौतम के अफेयर पर उन्हें टीज किया।

घरवालों ने कहा प्रियंका और शालीन को है मन की सफाई की जरूरत

करण जौहर ने घरवालों को टास्क दिया कि आपको बताना है कि कौन से सदस्य को मन की सफाई की जरूरत है। निमृत, एमसी स्टेन, टीना दत्ता समेत कई सदस्य प्रियंका चाहर का नाम लेते है। इस टास्क के दौरान घरवालों को प्रियंका पर पानी की बौछार करनी थी। इसके अलावा करण ने अर्चना को बनाया Poo और बोला आपको सभी लड़कों को रेट करना है। टास्क के दौरान प्रियंका और अंकित ने चन्ना मेरिए गाने पर डांस किया। वहीं, शिव और शालीन डोला रे डोला पर परफॉर्म किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article