टीवी मसाला

Ormax ने जारी किया बिग बॉस 16 के पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट, तीसरे का नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 10:43 PM IST

Bigg Boss 16: सलमान खान का शो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ऑरमेक्स मीडिया ने हाल ही में लिस्ट शेयर की है जिसमें बिग बॉस के टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स का नाम शामिल है। आइए जानते हैं कौन है ये कंटेस्टेंट।

Image

priyanka chahar and abdu (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 16 (Bigg boss 16) दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। हर हफ्ते घरवालों की गेम बदलती हुई नजर आ रही है। शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। बिग बॉस में टीवी की पॉपुलर बहुएं जहां अपना जलवा दिखा रही हैं। वहीं, एमसी स्टेन, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम जैसे खिलाड़ी अच्छा गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं। ऑरमेक्स मीडिया (Ormax Media) ने बिग बॉस 16 के पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट शेयर की है। उम्मीद के अनुसार, अब्दू रोजिक अपनी क्यूटने से लोगों का दिल जीत रहे हैं। प्रियंका चाहर चौधरी की आवाज भी घर में काफी बुलंद है। आइए जानते हैं कौन है बिग बॉस 16 के टॉप 5 पॉपुलर परफॉर्मिंग कंटेस्टेंट।

अब्दू रोजिक- अब्दू रोजिक शो में अपनी क्यूट के अलावा दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। फैंस अब्दू रोजिक को बेहद पसंद कर रहे हैं। ऑरमेक्स की लिस्ट में अब्दू सबसे टॉप पर है। अब्दू तजाकिस्तानी सिंगर हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी- उड़ारियां फेम प्रियंका चाहर चौधरी दूसरे नबंर पर है। वो बिग बॉस में शानदार गेम दिखा रही हैं। कई लोगों का मानना है कि प्रियंका की गेम रूबीना दिलैक से इंस्पायर है। एक्ट्रेस की पर्सनालिटी लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इसके अलावा दर्शकों को अंकित से साथ उनका प्यारा सा बॉन्ड काफी अच्छा लग रहा है।

एमसी स्टेन- एमसी स्टेन बिग बॉस 16 में अच्छी गेम खेल रहे हैं। रैपर लोगों को रियल लग रहे हैं, लेकिन कई बार उनकी भाषा लोगों को पसंद नहीं आती है। रैपर शो में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं।

सुंबुल तौकीर - सुंबुल तौकीर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। शो में सुंबुल, शालीन और टीना के बीच लव ट्राई एंगल देखने को मिल रहा है।

टीना दत्ता - ऑरमेक्स की लिस्ट में टीना को पांचवा स्थान मिला है। बिग बॉस के घर में एक्ट्रेस आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की घरवालों के साथ अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है। सोशल मीडिया पर उतरन स्टार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article